फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brother and sister died after hit bike by tractor-trolley in Lucknow

Lucknow News: सुबह-सुबह ऐसे आई मौत, एक झटके में काल के गाल में समा गए भाई-बहन; लाशें देख बिलख उठे घरवाले

Tue, 07 Oct 2025 11:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Oct 2025 11:05 AM IST
सार

राजधानी में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
brother and sister died after hit bike by tractor-trolley in Lucknow
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


हादसा ठाकुरगंज क्षेत्र के रिंग रोड इलाके में हुआ। न्यू हैदरगंज निवासी श्वेता (23) तड़के कैम्पवेल रोड पर टहलने गई थी। कुछ देर बाद भाई अतुल (21) उन्हें लेने पहुंचा। दोनों बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में संजय होटल के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

बेटा-बेटी की मौत से परिवार को तोड़ दिया

बताया गया कि मूल रूप से मलिहाबाद इलाके के रहने वाले प्रापर्टी डीलर सतीश अपनी ससुराल न्यू हैदरगंज में ससुर ईश्वरदीन, पत्नी सुमन और बेटे अतुल व बेटी श्वेता के साथ रहते थे। श्वेता बी फार्मा की छात्रा थी। अतुल हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। बेटा-बेटी की मौत से परिवार के लोग टूट गए। बच्चों का नाम लेकर चीखते रहे। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed