{"_id":"b60bda034291ec22f90d6958b37aced7","slug":"brood-over-past-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 12 Oct 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
महिला आईएएस की सुंदरता का बखान करने पर मंत्री की कुर्सी गंवाने वाले सत्तारूढ़ दल के नेताजी इन दिनों खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए थे। उन्हें यह कतई उम्मीद नहीं थी कि साल भर में ही सब खत्म हो जाएगा।
महकमा भले खादी का रहा हो, उन्होंने अपने दफ्तर को ऐसा चमकवाया कि आंखें फटी रह जाएं। ....लेकिन सुख भोग न सके।
मंत्री बनते ही पहले उनका मन बंगले पर मचल गय। बंगला खाली कराने में उन्होंने पूरी ताकत लगा दी थी। अब जिस मंत्री को उनका आलीशान दफ्तर मिला, उसी को वह बंगला भी मिल गया।
नेताजी इस तिकड़म में हैं कि किसी तरह से बंगला उनके हाथ से न जाने पाए। जब से बंगला मंत्री को आवंटित होने की खबर मिली है, चेहरा लटका हुआ है। हाईकोर्ट भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
लगा कि यहां से कोई राहत नहीं मिल पाएगी, तो अगली तारीख ले ली। अब सीएम से मिलने की जुगत भिड़ा रहे हैं, मुलाकात नहीं हो पा रही।
पहले जिस कैबिनेट में सीना तानकर पहुंचते थे, अब पोर्टिको में उसी की बैठक खत्म होने का इंतजार करते हैं, ताकि लौटते समय सीएम की नजर पड़ जाए तो दुखड़ा सुना सकें।
विज्ञापन