फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   broker active in lohia institute lucknow

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में बैठे दलाल ने निजी अस्पताल में कराई थी मरीज की शिफ्टिंग

Sun, 21 Nov 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
broker active in lohia institute lucknow
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की इमरजेंसी के वायरल फोटो की प्राथमिक जांच में निजी अस्पताल से गठजोड़ की परतें उखड़ने लगी हैं। संस्थान की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इमरजेंसी में निजी अस्पताल का एजेंट सिर्फ बैठा ही नहीं था, बल्कि उसने एक मरीज भी शिफ्ट कराया था। इसके बाद निजी अस्पताल में मरीज की मौत भी हो गई थी। हालांकि, निजी अस्पताल के एजेंट ने सफाई दी है कि वह अपने मरीज को भर्ती कराने आया था। इलाज न मिलने पर अपने निजी अस्पताल ले गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में लोहिया संस्थान ने जांच कमेटी बनाई है। जांच में यह सामने आया है कि रेजीडेंट डॉक्टर के बगल बैठा युवक आतिफ है जो जोबियल अस्पताल का एजेंट है। उस पर मरीजों की शिफ्टिंग का आरोप है। लोहिया संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन के मुताबिक, जांच कमेटी बन गई है। मामले में दोषी मिलने पर किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जोबियल अस्पताल के पीआरओ आतिफ का कहना है कि वायरल फोटो में वह रेजीडेंट के बगल में बैठा है, लेकिन वह अपने मरीज को भर्ती कराने आया था। भर्ती न होने पर अपने अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसने इमरजेंसी से मरीजों को शिफ्ट कराए जाने के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाली जाएगी एक माह की फुटेज
मामले में संस्थान प्रशासन ने एक माह की सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। इससे साफ हो सकेगा कि निजी अस्पताल का एजेंट कितने दिनों से यहां आ रहा था। साथ ही रात के वक्त यहां मंडराने वाले अन्य दलालों की जानकारी भी मिलेगी। संस्थान प्रशासन का कहना है कि जांच में रेजीडेंट दोषी मिला तो उसे बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed