फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Broken sewer line to be replaced in Indiranagar

Lucknow News: इंदिरानगर में बदली जाएगी टूटी सीवर लाइन

Fri, 06 Feb 2026 03:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
Broken sewer line to be replaced in Indiranagar
लखनऊ। इंदिरानगर में टूटी गहरी सीवर लाइन की मरम्मत का काम ट्रेंच लेस तकनीक से होगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे तकनीकी मंजूरी के लिए जलकल विभाग ने जल निगम को भेजा है। सीवर लाइन पड़ने से गोमतीनगर वार्ड की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी और आसपास के इलाके में सीवर की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

पार्षद कौशल शंकर पांडेय ने बताया कि मेट्रो के काम के वक्त अयोध्या रोड पर पिलर बनाने के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तबसे लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में सीवर चोक की समस्या है। पाइप लाइन टूटी होने से सीवर लाइन में ही भरा रहता है। शिकायत पर सुएज की गाड़ी मैनहोल से गंदगी खींचकर ले जाती है। दो दिन में फिर वही हाल हो जाता है।
विज्ञापन


मेन लाइन की मरम्मत न होने से कॉलोनी के 250 घरों में कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। लोगों को टैंक से काम चलाना पड़ रहा है। पार्षद ने बताया कि 27 जनवरी को नगर निगम सदन में मामला उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब इस तरह दूर होगी समस्या

जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि इंदिरानगर ए ब्लॉक में क्रोमा शोरूम से नीलगिरि चौराहे तक सात मीटर गहराई में 140 मीटर लाइन डालने के प्रस्ताव को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। 800 एमएम डाया की 70 मीटर लंबी सीवर लाइन को और डाला जाना है। मेन रोड पर आवागमन रोका जाना संभव नहीं है। इस कारण ट्रेंच लेस तकनीक से काम होगा। इसकी मंजूरी मिलने के तीन महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed