{"_id":"6a4d38321984ef65130f11b4","slug":"brijbhushan-sharan-singh-arrived-in-ayodhya-speaking-on-the-ram-mandir-donation-issue-he-said-let-the-investigation-be-completed-it-is-not-appropriate-to-comment-at-this-stage-lucknow-news-c-97-1-ayo1002-153429-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, राम मंदिर दान मामले पर बोले- जांच पूरी होने दीजिए, अभी टिप्पणी उचित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, राम मंदिर दान मामले पर बोले- जांच पूरी होने दीजिए, अभी टिप्पणी उचित नहीं
Tue, 07 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त प्रवक्ता महंत संजय दास को बधाई दी। राम मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा बताया जा रहा है।
मीडिया ने जब उनसे राम मंदिर दान और गबन मामले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, जांच पूरी होने दीजिए, अभी कुछ कहना उचित नहीं है। सरकार और ट्रस्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच निष्पक्ष होने दीजिए।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी और ट्रस्ट के प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े सवालों पर भी बृजभूषण सिंह ने सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा, मुझे मत चढ़ाइए, पहले जांच का इंतजार करिए। वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट में हुए इस्तीफों और सीईओ नियुक्ति के मुद्दे पर भी उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह विषय उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, उनका यह रुख उनके पिछले बयान से अलग माना जा रहा है। बीते शनिवार को गोंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि राम मंदिर में जो कुछ आज देखने को मिल रहा है, उसकी आशंका उन्हें चार वर्ष पहले ही थी। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने उस समय भी मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे और इसी कारण राम मंदिर बनने के बाद आज तक दर्शन के लिए नहीं गए।
बृजभूषण सिंह ने उस दौरान यह भी कहा था कि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के कई लोगों को धीरे-धीरे व्यवस्था से अलग कर दिया गया, जबकि उन्होंने वर्षों तक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके अनुसार, स्थानीय लोगों की भूमिका सीमित किए जाने से कई सवाल खड़े हुए, जिन पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए था।