{"_id":"61cf516a61d6ef40756a1f21","slug":"brij-bhushan-becomes-the-new-adg-zone-of-lucknow-and-raj-kumar-has-the-responsibility-of-adg-of-bareilly-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : तीन जोन के एडीजी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बृजभूषण बने लखनऊ के नए एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : तीन जोन के एडीजी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बृजभूषण बने लखनऊ के नए एडीजी
Sat, 01 Jan 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:22 AM IST
सार
राम कुमार को वाराणसी जोन नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कुछ अन्य अधिकारियोॆं के भी तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने देर रात लखनऊ, बरेली और वाराणसी जोन के एडीजी समेत 8 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत को डीजी के पद पर पदोन्नति के बाद पावर कारपोरेशन में डीजी बनाया गया है।
विज्ञापन
बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है। वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण लखनऊ जोन के एडीजी होंगे। साइबर क्राइम के एडीजी रामकुमार वाराणसी जोन के एडीजी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतिनियुक्ति से वापस आए सुभाष चंद्रा को एडीजी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी कार्मिक राजकुमार बरेली जोन के नए एडीजी होंगे। फायर सर्विस के डीजी आनंद कुमार को कारागार विभाग का पूर्णकालिक चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
पहले आनंद कुमार के पास फायर सर्विस के साथ कारागार का अतिरिक्त कार्यभार था। इसी तरह पीएसी के एडीजी अजय आनंद को कार्मिक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
यहां देखें सूची...