फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brigadier's elderly mother was found dead in the room

Lucknow News: कमरे में मृत मिलीं ब्रिगेडियर की बुजुर्ग मां

Tue, 12 Aug 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Brigadier's elderly mother was found dead in the room
लखनऊ।
विज्ञापन

कैसरबाग के नजरबाग में रहने वाली डॉ. सरोजनी कपूर (85) की सोमवार को मौत हो गई। वह मकान में अकेले मौजूद थीं। घर का कमरा भी भीतर से बंद था। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सरोजनी काे सांस की समस्या थी।
सरोजनी सैनिक स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। भतीजे विमर्श रस्तोगी ने बताया कि वह रक्षाबंधन में चौक सब्जी मंडी स्थित भाई के घर राखी बांधने गई थीं। वहां से वह उन्हें नजर बाग स्थित उनके घर पर छोड़ने गया था। सोमवार को सेना में ब्रिगेडियर सरोजनी के बेटे अखिलेश कपूर ने मां को कई बार फोन किया। फोन नहीं उठने पर उन्होंने रिश्तेदारों को घर जाने के लिए कहा। रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। छानबीन करने पर पूजा घर में सरोजनी कपूर मृत अवस्था में मिलीं। मामले की जानकारी बेंगलूरू में तैनात अखिलेश कपूर को दी गई।
विज्ञापन

विमर्श रस्तोगी के मुताबिक उनकी बुआ हार्ट की मरीज थीं। उन्हें कई अन्य बीमारियां भी थीं। सरोजनी के पति मनोहर कपूर का 11 वर्ष पहले देहांत हो गया था। घर पर नौकरानी खाना बनाने आती थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को भी सरोजनी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed