फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bridge will be built on Ninaiya Ghat with Rs 20 crores

Lucknow News: 20 करोड़ से निनैया घाट पर बनेगा पुल

Tue, 13 Feb 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 13 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Ninaiya Ghat with Rs 20 crores
परशदेपुर (रायबरेली)। सलोन विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर समेत 60 गांवों को लोगों के लिए बड़ी खबर है। करीब 100 साल से दंश झेल रहे लोगों को सरकार का तोहफा मिला है। शासन ने हाजीपुर-माधवपुर गांव के बीच निनैया घाट पर पुल बनवाने के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सेतु निगम को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया गया है। यह जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह सलोन विधायक अशोक कुमार ने विधानसभा में मामला उठाने के बाद मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात करके समस्या से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री को बताया कि डीह ब्लॉक में हाजीपुर के पास सई नदी पर पुल निर्माण न होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। लोगों को गांव जाने के लिए वर्षों से नाव का प्रयोग करना पड़ रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी इस समस्या से अवगत कराया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए माधवपुर निनैया घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। पुल निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई है। सेतु निगम को कार्यदायी विभाग भी नामित किया गया है। जल्द ही पुल के निर्माण का काम होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अशोक कुमार ने बताया कि हाजीपुर माधवपुर निनैया गांव के बीच पुल का निर्माण होने से हाजीपुर, मधुकरपुर, महानंदपुर, मियांपुर, महेशपुर, संजय नगर व प्रतापगढ़ जिले के मुस्तफाबाद, ननौती, परानीपुर, राहाटीकर, राकी सहित 60 गावों के लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से सलोन विधानसभा को बड़ी सौगात मिली है।

तीन से चार सौ लोगों का प्रतिदिन आवागमन
हाजीपुर माधवपुर निनैया गांव के बीच निनैया घाट पर नाव से लोगों पार कराने वाले केवट गंगादीन ने बताया कि वह 25 वर्षो से लोगों को नाव से नदी पार कराता है। इसके पहले मेरे पिता बुदुन गौड़ और बाबा महावीर लोगों को नाव से नदी पार कराते थे। तीन से चार सौ लोगों का प्रतिदिन आवागमन है। व्यापारी स्कूली बच्चे सहित अन्य लोगो का प्रतिदिन आना जाना रहता है।


तहसील की दूरी 15 की जगह रह जाएगी पांच किमी
बारिश के सीजन में क्षेत्र के लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाजीपुर, माधवपुर निनैया के बीच चलने वाली नाव नदी का जलस्तर बढ़ने पर बंद हो जाती है। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। निनैया घाट से सलोन तहसील की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। यही से परशदेपुर होकर जाने पर करीब 15 किलोमीटर चलना पड़ता है। पुल बनने से पांच किलोमीटर चलकर तहसील पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed