{"_id":"5ee77db4c706e818b00c4895","slug":"bride-s-brother-died-before-the-coming-of-barat-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन के चेहरे भाई की करंट से मौत, बारात आने से पहले शादी की खुशियां हुईं काफूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन के चेहरे भाई की करंट से मौत, बारात आने से पहले शादी की खुशियां हुईं काफूर
Mon, 15 Jun 2020 07:25 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के रामपुर कलां क्षेत्र में बारात आने से पहले घर में दुल्हन के चचेरे भाई को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह घर में बिजली का तार सही कर रहा था। आननफानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
थाना रामपुर कलां क्षेत्र के असैसा निवासी तुलसीराम यादव की पुत्री रंजीता की बारात रविवार की शाम को आनी थी। बरात बिसवां क्षेत्र के सरैंया मिर्जापुर से आ रही थी। बारात के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थी। नाते, रिश्तेदार सभी घर में मौजूद थे। शाम छह बजे रंजीता के चचेरे भाई विपिन यादव पुत्र हनुमान बिजली तार का सही कर रहा था। अचानक उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
परिजन गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि देर शाम परिजनों ने खेत पर विपिन का अंतिम संस्कार कर दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि साधारण तरीके से विवाह की रस्म पूरी की गईं।
विज्ञापन
कक्षा 12 का छात्र था विपिन
विपिन हनुमान प्रसाद का अकेला पुत्र था। विपिन महमूदाबाद के सीता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। वह पढ़ने में भी होनहार था। विपिन दो भाई बहन थे। बड़ी बहन ममता है, जिसका पहले ही विवाह हो चुका है।