फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride ran away with lover after marriage

प्रेमी के कहने पर रचा नाटक, शादी के दूसरे दिन ऐसे फरार हुई दुल्हन

Mon, 13 Feb 2017 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Feb 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
bride ran away with lover after marriage
डेमो प‌िक
लखनऊ के पीजीआई के कल्ली पश्चिम में विवाह के दूसरे दिन ही दुल्हन पति को झांसा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। रविवार दोपहर दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ अमोल गांव के पास से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


थाने पहुंची दुल्हन ने कहा कि शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है। मैं पति के साथ नहीं जाऊंगी। इसके बाद पुलिस ने उसे उसकी मां के हवाले कर दिया। 

पीजीआई के कल्ली पश्चिम निवासी युवक ने बताया कि सात फरवरी को उसकी शादी अमोल गांव की युवती से हुई थी। विवाह के समय ही दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल से इलाज के बाद वह सीधे मंडप में गई और विदा होकर ससुराल पहुंची। 
विज्ञापन


दूसरे दिन उसने बताया कि हाथ में दर्द हो रहा है। इस पर युवक उसे अस्पताल ले गया, जहां युवती ने वीगो निकलवाया। जब वह दवा की जानकारी लेने डॉक्टर के पास गया तो दुल्हन फरार हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब सुराग नहीं लगा तो उसने परिवारीजनों के साथ पीजीआई थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले मिली थी धमकी

bride ran away with lover after marriage
डेमो प‌िक - फोटो : demo

युवक ने बताया कि शादी के सप्ताहभर पहले उसे फोन पर धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने कहा कि शादी न करो नहीं तो जान से मार दूंगा। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार दोपहर युवती को उसके प्रेमी संग अमोल गांव स्थित मंदिर के पास से पकड़ लिया। इसके बाद मायका और ससुराल पक्ष को भी थाने बुलाया गया।

युवती ने पुलिस के सामने कुबूला कि उसने तबीयत खराब होने का नाटक किया था। उसने ऐसा प्रेमी के कहने पर किया था। थाने में रविवार शाम तक पंचायत होती रही। युवती ने साफ शब्दों में कहा कि वह पति संग नहीं जाएगी। शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है।
 
इस पर युवक ने कहा कि जब वह साथ नहीं रहना चाहती है तो कहीं भी जा सकती है। पुलिस ने युवती को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। एसओ पीजीआई मो. जैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि दोनों बालिग हैं। कानूनन वह अपनी मर्जी से भविष्य का फैसला कर सकते हैं। इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed