फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride ran away with her lover.

जयमाल के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई युवती

Wed, 17 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालगंज (रायबरेली) Updated Wed, 17 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
 bride ran away with her lover.

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात उस समय बैरंग वापस लौट गई, जब पता चला की युवती प्रेमी के साथ भाग गई। इस घटना से दोनों पक्षों में खलबली मच गयी। युवती के पिता ने दो लोगों के विरुद्घ पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी थी। बारात गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बारात में सभी खुश थे। बारात जनवासे से लड़की के घर के लिए निकली।
विज्ञापन


इस दौरान आतिशबाजी के साथ डीजे में चल रहे गानों में बाराती जमकर झूम रहे थे। बारात लड़की के दरवाजे पहुंची। वहां पर लड़की के परिवारीजनों ने बारात का स्वागत किया। लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को जयमाल भी पहना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...और जयमाल के बाद लड़की भाग गई

 bride ran away with her lover.

जयमाल के बाद लड़की घर चली गई। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री रात दो बजे छोटी-छोटी लड़कियों के साथ नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी।

लड़कियां तो वापस लौट आई लेकिन उसकी पुत्री का कहीं पता न चल सका। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी पुत्री को गांव के ही दो लड़के भगा ले गए।

जब यह बात लड़के पक्ष वालों को पता चली तो वे बारात लेकर वापस लौट गए। पिता ने दोनों युवकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed