फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bride got permission from sdm to play the DJ in marriage

एसडीएम के पास पहुंची दुल्हन को मिली अनुमति, अब शादी में 'बाजा बाजी'

Sat, 20 Jan 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jan 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bride got permission from sdm to play the DJ in marriage
डेमो पिक

बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर होने वाली युवती की शादी में अब बैंड बाजा बाजी...। एसडीएम सदर ने शुक्रवार को बैंड बाजा बजाने की अनुमति का प्रमाण पत्र दे दिया है।

विज्ञापन


जिसके मिलने के बाद दुल्हन बनने वाली युवती ही नही उसके परिवारीजन व वर पक्ष के लोग खुश हैं।

न्यायालय के आदेश पर लगाई गई रोक के बाद एसडीएम सदर के कार्यालय में खुद आई युवती ने अपनी शादी में बैंड बाजा बजाने की अनुमति के लिए आवेदन किया था।

इस पर नगर कोतवाली की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने शुक्रवार को उसे अनुमति दे दी है। शहर की निवासी युवती का विवाह 22 जनवरी को तय है। पिता के अन्य कार्यों में व्यस्त होने पर घर की बड़ी बेटी होने के नाते स्वयं ही आवेदन करने एसडीएम के कार्यालय गई थी।
विज्ञापन


वैवाहिक समारोह पर बैंड बाजे की अनुमति वाला यह पहला आवेदन था। अनुमति प्रमाण-पत्र मिलने पर युवती काफी खुश थी। घर पहुंची तो उसके परिवारीजन भी खुश हो गए।

युवती ने बताया कि सूचना ससुराल वालों को दी तो वे भी खुश हो गए। इस संबंध में एसडीएम सदर ने बताया कि बैंड बाजे की अनुमति कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed