शादी के बीच दूल्हे को पड़ा दौरा तो दुल्हन ने रखी अनोखी शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में खखरेरू थाना क्षेत्र के छनैनी गांव में आई बारात को लड़की पक्ष ने दो दिन से बंधक बना रखा है। मामले की खबर पर बुधवार शाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से समझौता कराने में जुटी है।
जयराम नगर इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे की शादी छनैनी क्षेत्र की एक युवती से पक्की हुई थी। शादी सात दिसंबर को होनी थी।
निर्धारित दिन को बारात धूमधाम से पहुंची। देर रात शादी के समय अचानक लड़के को दौरा पड़ा। उस समय किसी तरह हालात संभाल लिए गए। इसके बाद शादी कार्यक्रम शुरू हुआ, लेकिन दोबारा फिर दौरा पड़ने पर युवती भड़क गई।
बेदी से उठी दुल्हन, रखी अनोखी शर्त
वह शादी की बेदी से उठ गई। यह देखकर हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। युवती ने लड़के के छोटे भाई से शादी कराने की शर्त रख दी।
दूसरी शर्त शादी का खर्च वापस किया जाए। इस शर्त को मानने से लड़का पक्ष ने इंकार कर दिया। दूल्हा और उसके परिवार समेत कई बारातियों को युवती के घरवालों ने बंधक बना लिया।
एसओ मोहम्मद शरीफ खां ने बताया कि उनको घटना की जानकारी मिली थी।