फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brave girl padded young man

शोहदे ने सरेराह युवती को रोककर पकड़ा हाथ, छोटी बहन ने खदेड़ा

Tue, 30 Jul 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Brave girl padded young man
शोहदे ने सरेराह पकड़ा युवती का हाथ, बहादुर छोटी बहन ने खदेड़ा
विज्ञापन

इंदिरानगर के ए ब्लाक में रविवार रात स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही युवती को पड़ोस में रहने वाले शोहदे आशुतोष ने बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ की।
उसने युवती का हाथ पकड़कर खींचा। विरोध पर गाली-गलौज व अभद्रता की। युवती के साथ बैठी छोटी बहन शोहदे से भिड़ गई और उसे धक्का दे दिया।
शोरगुल मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदा धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शोहदे की तलाश की जा रही है। पीड़ित युवती ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है।
वह छोटी बहन के साथ स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही थी तभी सीएमएस के पास आशुतोष ने उसे रोक लिया। बीच सड़क पर उसने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती ने विरोध किया तो आशुतोष धमकी देने लगा। उसका हाथ पकड़कर खींचा तो पीछे बैठी छोटी बहन भिड़ गई। उसने आशुतोष को धक्का दिया।
शोहदा लड़खड़ाकर गिर पड़ा जबकि युवती की छोटी बहन ने मोबाइल फोन निकालकर परिवारीजनों को सूचना दी।
उधर, शोरगुल मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
पीड़िता का कहना है कि शोहदा उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। अक्सर वह रास्ते में रोक लेता है। एक बार पहले भी उसने पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed