{"_id":"67143dfe941bb9383709fd34","slug":"brake-failure-of-second-bus-hits-vehicles-on-second-day-five-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1028-921007-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे दिन दूसरी बस का ब्रेक फेल वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे दिन दूसरी बस का ब्रेक फेल वाहनों को मारी टक्कर, पांच घायल
Sun, 20 Oct 2024 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहनलालगंज। राजधानी में दूसरे दिन भी एक और रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने की घटना सामने आई। मोहनलालगंज में शनिवार को प्रतापगढ़ से सवारियां लेकर लखनऊ आ रही रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू बस ने स्कूटी समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी और पांच लोग घायल हो गए।
भीड़भाड़ वाले इलाके में हादसा होने से अफरातफरी मच गई। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रही। इस दौरान मरीज को लखनऊ ले जा रही एम्बुलेंस भी फंसी रही।
पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ डिपो की रोडवेज बस प्रतापगढ़ से 25 सवारियां लेकर लखनऊ आ रही थी। कस्बा मोहनलालगंज में बस चालक मो. अनीश ने बस रोकने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन ब्रेक नहीं लगे। तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी बस के पिछले पहिए में फंसकर घिसटती चल गई। हादसे में स्कूटी सवार सूरज घायल हो गया। इसके बाद बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक दिवाकर और श्रेयांश घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो चालक के साथ बस चालक भी चोटिल हो गया। बस की सवारियों को भी मामूली चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सवारियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन