{"_id":"5f38fef98ebc3e3d027e2a8a","slug":"brajesh-pathak-will-remain-in-home-isolation-after-covid-report-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अभी होम आइसोलेशन में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अभी होम आइसोलेशन में रहेंगे
Sun, 16 Aug 2020 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Aug 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
न्याय व विधि मंत्री बृजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया पर अभी वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि ईश्वर की कृपा व आप सभी के स्नेह से मेरी कोविड 19 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मेरा स्वास्थ्य भी अब बेहतर है व पीजीआई अस्पताल के चिकित्सकों के परामर्श से आज डिस्चार्ज हो रहा हूँ व अभी कुछ समय तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।
विज्ञापन
ईश्वर की कृपा व आप सभी के स्नेह से मेरी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।मेरा स्वास्थ्य भी अब बेहतर है व पी० जी० आई० अस्पताल के चिकित्सकों के परामर्श से आज डिस्चार्ज हो रहा हूँ व अभी कुछ समय तक होम आइसोलेशन में ही रहूंगा।
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) August 16, 2020
विज्ञापन
बता दें कि पत्नी नम्रता पाठक के तीन अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के दो दिन बाद ही ब्रजेश पाठक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ होम आइसोलेशन में थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें एसजीपीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।