{"_id":"5d67b3a58ebc3e01711f5700","slug":"brajesh-pathak-son-is-suffering-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के बेटे को डेंगू, देखने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के बेटे को डेंगू, देखने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
Thu, 29 Aug 2019 11:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
ब्रजेश पाठक के पुत्र का हालचाल जानने पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक के बेटे कार्तिक समेत पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार दोपहर डिप्टी सीएम केशव मौर्या समेत कई विधायक उसे देखने सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम लगातार जांच कर रही है। इसके साथ ही पूरे वार्ड में दवा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
कार्तिक की मां नम्रता और पिता बृजेश पाठक अस्पताल में ही हैं। डिप्टी सीएम ने निदेशक डॉ. डीएस नेगी से बच्चे के इलाज संबंधी जानकारी ली। मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे, सीएमएस डॉ. एके सिंह समेत अन्य वरिष्ठ डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा तेलीबाग की रश्मिी सिंह, अलीगंज की श्रद्धा पांडेय, गोमतीनगर की अनामिका गिरि व तकरोही के दिनेश पाल डेंगू की चपेट में हैं। सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि सभी मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं। जनवरी से अब तक डेंगू के 68 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन