{"_id":"5e4f62428ebc3ef2806d5f8b","slug":"brain-tumor-will-be-treated-at-lohia-institute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थान में होगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज, लगेगी गामा नाइफ मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थान में होगा ब्रेन ट्यूमर का इलाज, लगेगी गामा नाइफ मशीन
Fri, 21 Feb 2020 10:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Dr Ram Manohar Lohia
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया संस्थान में सिर के अति गंभीर ट्यूमर का इलाज संभव होगा। संस्थान में जल्द ही गामा नाइफ मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन से सिर के ट्यूमर को किरणों जरिये नष्ट कर दिया जाएगा। इसका सिर के दूसरे किसी भी हिस्से पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इसके अलावा एडवांस न्यूरो साइंसेज सेंटर की स्थापना होगी। 90 बेड से इस सेंटर की शुरुआत होगी। बृहस्पतिवार को संस्थान में जनरल बॉडी की बैठक में ये फैसले लिए गए। जनरल बॉडी की 32 वीं बैठक मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
इसमें संस्थान के उपाध्यक्ष प्रमुख सचिव डॉ. रजनीश दुबे और संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी समेत अन्य अफ सर मौजूद थे। निदेशक डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान में अब ब्रेन ट्यूमर के मरीजों का भी इलाज होगा।
विज्ञापन
इसके लिए जल्द ही गामा नाइफ मशीन की खरीद की जाएगी। इसके लिए अनुमति जनरल बॉडी की बैठक में अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि यह मशीन 35 से 40 करोड़ रुपये की आएगी। इसमें बिना चीरा लगाए गामा किरणों से ट्यूमर को जलाया जाता है।

अहम बात ये है कि ट्यूमर के आसपास की कोशिकाओं पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस तकनीक से ऑपरेशन के चार घंटे बाद ही मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
न्यूरो साइंस सेंटर की स्थापना होगी
निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान स्थित चार मंजिला भवन में न्यूरो साइंसेज सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसमें पहले चरण में 90 बेड और तीन मॉड्यूलर ओटी होंगे। इससे सिर में चोट वाले मरीजों को एक छत के नीचे इलाज मिल सकेगा।