फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brain surgery of small children will be easy in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में आसान होगी छोटे बच्चों के मस्तिष्क की सर्जरी

Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Brain surgery of small children will be easy in Lohia Institute

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बच्चों के सिर में पानी भरने के साथ मस्तिष्क संबंधी अन्य जटिल सर्जरी अब आसानी से हो सकेंगी। इसके लिए पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में 1.5 करोड़ रुपये से इंडोस्कोपिक थर्ड वेंट्रिकूलोस्टोमी मशीन खरीदी जा रही है। दो महीने में मशीन आने की उम्मीद है।

इंडोस्कोपिक थर्ड वेंट्रिकुलोस्टॉमी जटिल ऑपरेशन है। इसमें मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में पाए जाने वाले तरल पदार्थ के प्रवाह को बेहतर बनाया जाता है। कई बार मस्तिष्क की तीसरी परत में समस्या होने पर यह पानी सिर में भरने लगता है।
विज्ञापन




इसकी सर्जरी के लिए इंडोस्कोपिक थर्ड वेंट्रिकूलोस्टोमी मशीन का सहारा लिया जाता है। इससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में तरल पदार्थ के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए तीसरे वेंट्रिकल के तल में छोटा सा छेद किया जाता है। कुछ समय बाद घाव भर जाता है और बच्चा सामान्य जीवन बिताने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed