फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boys gang done eve teasing with girl

स्कूटी पर बैठी लड़की का खींचा दुपट्टा, फिर अश्लील हरकत

Mon, 20 Apr 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 20 Apr 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Boys gang done eve teasing with girl

बाइक सवार तीन शोहदों ने रविवार दोपहर पर एनटीपीसी की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से सरेराह मवैया से फतेह अली चौराहा तक करीब डेढ़ घंटे छेड़छाड़ करते रहे। शोहदों ने आलमबाग के मवैया से युवती का पीछा करना शुरू किया।

विज्ञापन


सुनसान रास्ता देखकर उसे खींचने की कोशिश की। उसके बाल और दुपट्टा खींचे, फिर धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। युवती के चीखने पर लोग दौड़े तो शोहदे भाग गए।
विज्ञापन


छात्रा ने बाइक का नंबर नोट करके पुलिस को फोन किया और थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के मुताबिक, आनंदनगर इलाके में रहने वाली युवती रविवार दोपहर गोमतीनगर में एनटीपीसी की परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवैया से बाइक सवार तीन शोहदे उसके पीछे लग गए। चेहरे पर दुपट्टा बंधा होने को लेकर छींटाकशी की। युवती के अनसुना करने पर शोहदे अपनी बाइक उसकी स्कूटी के आगे पीछे करके अभद्रता करते रहे।

चलती गाड़ी से लड़की को दिया धक्का

Boys gang done eve teasing with girl

शोहदों का दुस्साहस देख युवती ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई, फिर भी बाइक सवारों ने पीछा नहीं छोड़ा। इस पर युवती ने आलमबाग कोतवाली के सामने से फतेह अली चौराहे की तरफ स्कूटी दौड़ाई। रास्ता सुनसान देखकर शोहदे उस पर झपटने लगे।

बाइक की पिछली सीट पर बैठे शोहदे ने युवती को बाल पकड़कर रोकने की कोशिश की। फिर धक्का मारकर उसे गिरा दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदे भाग निकले।

युवती ने बाइक का नंबर नोट करके पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले उसने स्कूटी उठाई और आलमबाग कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह का कहना है कि आरटीओ ऑफिस से बाइक के मालिक का नाम व पता मालूम किया जा रहा है। उसके आधार पर शोहदों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

शोहदे पीछा करते रहे, पर नजर नहीं आई पुलिस

Boys gang done eve teasing with girl

युवती ने बताया कि शोहदे मवैया से फतेह अली चौराहा तक करीब डेढ़ किमी तक छेड़खानी करते रहे। लेकिन रास्ते में कही भी पुलिस नजर नहीं आई। पिछले हफ्ते कैंट पुल से लेकर राजभवन तक कार सवारों ने सरेराह भाई-बहनों से अभद्रता की थी, उन्हें स्कूटी से गिराकर पीटा था, तब भी कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा था। किसी तक भागते हुए भाई-बहन खुद गौतमपल्ली थाने पहुंचे थे।

राजधानी में सरेराह छेड़छाड़ के मामले बढ़ने की बड़ी वजह पुलिस का गैरजिम्मेदाराना रवैया भी है। शुक्रवार को नवयुग महाविद्यालय की एक छात्रा शोहदों का शिकायत करने कृष्णानगर कोतवाली पहुंची तो दरोगा राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने यह कह कर उसे भगा दिया था कि ‘शिकायत करने पर तुम्हारी इज्जत जाएगी। अगर तुम्हारा रेप कर दिया तो क्या होगा?’। जबकि शोहदों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे अगवा करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed