फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy tried self immolate in lockup due to harassment of police

पुलिस उत्पीड़न से तंग किशोर ने लॉकअप में लगाई आग, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 16 Jan 2019 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क,
न्यूज डेस्क, Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
boy tried self immolate in  lockup due to harassment of police
- फोटो : डेमो
रायबरेली के सदर कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न से आजिज रोडवेज कर्मी के नाबालिग बेटे ने सोमवार रात लॉकअप में खुद को आग लगा ली। उसे लपटों से घिरा देख कोतवाली में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


लपटों की चपेट में आने से किशोर झुलस गया है। उधर, मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज चोरी के एक मामले में उससे जबरन चोरी करने का जुर्म कुबूल करवाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


मामले में चौकी इंचार्ज रामकृपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। शहर के इंदिरा नगर निवासी किशोर (17) को रविवार की रात इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज ने हिरासत में लेकर लॉकअप में बंद कर दिया। सोमवार को दिनभर वह लॉकअप में बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की। रात में लॉकअप के पास एक माचिस पड़ी थी। पुलिस की पिटाई से परेशान किशोर ने माचिस से खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। 

संदिग्ध हालात में घूम रहा था किशोर

कहा जा रहा है कि जानकारी होने पर कुछ रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद किशोर को छोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मी उससे जबरन चोरी के एक मामले में जुर्म कुबूल करने का दबाव बना रहे थे।

चौकी इंचार्ज इंदिरा नगर रामकृपाल का कहना है कि किशोर संदिग्ध हालात में घूम रहा था। सीओ गोपीनाथ सोनी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। 

लॉकअप में किशोर के आग लगाए जाने का मामला जानकारी में आया है। किशोर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फिलहाल इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रामकृपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य पुलिस कर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। - गोपीनाथ सोनी, सीओ सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed