{"_id":"5c3ecb9ebdec227384429e30","slug":"boy-tried-self-immolate-in-lockup-due-to-harassment-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उत्पीड़न से तंग किशोर ने लॉकअप में लगाई आग, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस उत्पीड़न से तंग किशोर ने लॉकअप में लगाई आग, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Wed, 16 Jan 2019 11:43 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क,
न्यूज डेस्क,
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के सदर कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न से आजिज रोडवेज कर्मी के नाबालिग बेटे ने सोमवार रात लॉकअप में खुद को आग लगा ली। उसे लपटों से घिरा देख कोतवाली में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई।
लपटों की चपेट में आने से किशोर झुलस गया है। उधर, मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज चोरी के एक मामले में उससे जबरन चोरी करने का जुर्म कुबूल करवाने का दबाव बना रहे थे।
मामले में चौकी इंचार्ज रामकृपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया। शहर के इंदिरा नगर निवासी किशोर (17) को रविवार की रात इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज ने हिरासत में लेकर लॉकअप में बंद कर दिया। सोमवार को दिनभर वह लॉकअप में बंद रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की। रात में लॉकअप के पास एक माचिस पड़ी थी। पुलिस की पिटाई से परेशान किशोर ने माचिस से खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई।

संदिग्ध हालात में घूम रहा था किशोर
कहा जा रहा है कि जानकारी होने पर कुछ रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद किशोर को छोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मी उससे जबरन चोरी के एक मामले में जुर्म कुबूल करने का दबाव बना रहे थे।
चौकी इंचार्ज इंदिरा नगर रामकृपाल का कहना है कि किशोर संदिग्ध हालात में घूम रहा था। सीओ गोपीनाथ सोनी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
लॉकअप में किशोर के आग लगाए जाने का मामला जानकारी में आया है। किशोर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। फिलहाल इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रामकृपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अन्य पुलिस कर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। - गोपीनाथ सोनी, सीओ सदर