फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy shooted in marriage on dance issue

बारात में डांस को लेकर हुआ झगड़ा,एक को गोली मारी

Fri, 12 Jun 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर Updated Fri, 12 Jun 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
Boy shooted in marriage on dance issue

यूपी में सीतापुर जिले में एक शादी समारोह में डांस के दौरान हुए विवाद के बाद बुधवार देर शाम लड़की पक्ष से पहुंचे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद हवाई फायर करते हुए मौके से भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस मामले में हर्ष फायरिंग की बात कह रही है। हालांकि परिवारीजनों ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता-पुत्र को नामजद किया है।उनका कहना है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी गई है।
विज्ञापन


केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मानपुर इलाके के कोड़रा गांव निवासी बांके के पुत्र की बारात बुधवार को सदरपुर के महरिया गांव निवासी रामचंद्र के यहां गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारात में डांस करने को लेकर हुआ था विवाद

Boy shooted in marriage on dance issue

शादी में लड़की पक्ष से रामपुर कलां के मजिगवां निवासी विमलेश (35) पुत्र सत्येंद्र प्रसाद भी गया था। उसके परिवारीजनों के मुताबिक बारात में डांस करने को लेकर विमलेश का बारात में आए बिसवां के मिर्जापुर सरैंया निवासी राजाराम से विवाद हो गया।

जिसके बाद द्वारचार के दौरान राजाराम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से विमलेश को गोली मार दी। इसके बाद हवाई फायर करते हुए मौके से भाग निकला। उधर,जब तक विमलेश को अस्पताल ले जाया जाता, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बारात में गोली चलते ही भगदड़ मच गई। लोग कार्यक्रम छोड़ भाग निकले। मामले की जानकारी पाते ही एसओ शिव गोपाल वर्मा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed