फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy raped girl in bkt lucknow

युवती को प्यार में फंसाकर डाला जिहादी बनने का दबाव

Tue, 24 Apr 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Apr 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
boy raped girl in bkt lucknow
डेमो
लखनई में बीकेटी की एक युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर रेप व अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने, जिहादी संगठन से जुड़ने का दबाव डालने और अपने खाते में विदेश से रुपया मंगाकर कथित प्रेमी के जिहादी दोस्तों के अकाउंट में ट्रांसफर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसएसपी अनुराग वत्स का कहना है कि युवती के आरोप संगीन है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी केस के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती एमए व बीएड पास है।

उसके पिता एक सरकारी संस्थान में नौकरी करते हैं। अक्तूबर 2011 में युवती के मोबाइल नंबर पर किसी ने कॉल की और अपना नाम अमित सिंह बताया। बकौल युवती, अमित ने एक रसूखदार मंत्री से नजदीकी संबंध होने की बात कहते हुए गुरुनानक इंटर कॉलेज में शिक्षिका की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने युवती से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये और मूल शैक्षिक दस्तावेज ले लिए। कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए। नौकरी नहीं मिलने पर जून 2013 में अमित ने युवती को उसके प्रमाणपत्र वापस करने के बहाने रेजीडेंसी के पास बुलाया। वहां शातिर ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। युवती का कहना है कि कोल्डड्रिंक में कुछ मिला हुआ था जिससे उसे चक्कर आने लगा।

पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

boy raped girl in bkt lucknow
डेमो - फोटो : अमर उजाला
तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर शातिर उसे शिया कॉलेज के पास अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां उसने युवती से रेप किया। युवती होश में आई तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का पता चला। उसने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी तो अमित ने अपना असली नाम मो. एजाज बताते हुए शैक्षिक प्रमाणपत्र जलाकर कैरियर बर्बाद करने की चेतावनी दी।

कुछ दिन बाद अमित ने फिर से प्रमाणपत्र देने के बहाने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर राजाजीपुरम निवासी मित्र आफताब के घर लेकर जाकर दुराचार किया। दिसंबर 2014 को युवती को फिर से रेजीडेंसी बुलाया गया।

यहां से अमित उसे नदिया किनारे पार्क ले गया जहां अरशद, जावेद व इरफान पहले से मौजूद थे। यहां युवती को असलहे दिखाकर डराया-धमकाया गया। उससे सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए। यहां अमित ने अपने व साथियों के जिहादी होने की बात कहते हुए युवती पर भी जिहादी संगठन से जुड़ने का दबाव डाला।

उसने अपने जिहादी साथियों के लिए युवती के बैंक खाते में विदेश से रुपये मंगाने शुरू कर दिए। युवती का कहना है कि रुपये उसके बैंक खाते से ही साथियों के खाते में भेजे जाते थे। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी जिसकी जांच के बाद केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed