फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy murdered in lucknow near madiyaon

युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, रहस्य बनी वारदात!

Fri, 14 Oct 2016 02:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
boy murdered in lucknow near madiyaon
demo pic

हसनगंज खदरा के मशालची टोला निवासी जरदोजी कारीगर धीरज सिंह (21) की बुधवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित सहारा सिटी होम्स के सामने झाड़ियों में पड़ा पाया गया। धीरज की गर्दन कटी हुई थी। आसपास खून फैला था। मोबाइल फोन व पर्स गायब था।

विज्ञापन


जेब से मिली पर्ची में लिखे नंबरों पर संपर्क किया तब शिनाख्त हुई। पुलिस को घटनास्थल के पास खून से सना चाकू मिला है। एसओ अजय प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि पिता पप्पू सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। चाकू जब्त करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि धीरज मूल रूप से हरदोई के अतरौली भरावन का रहने वाला था। वह बचपन से ही मामा पवन उर्फ विक्की के साथ उनके घर पर रह रहा था और घर के सामने ही स्थित हारुन के जरदोजी कारखाना में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे वह कारखाने से घर लौटा। हारुन को मोहर्रम के सिलसिले में सीतापुर जाना था। इसलिए वह कारखाने की चाबी धीरज को देने आया।

गश्त पर निकले‌ सिपाहियों ने देखा शव

boy murdered in lucknow near madiyaon
धीरज सिंह - फोटो : amar ujala

बृहस्पतिवार सुबह कारखाना खोलकर काम शुरू कराने की बात कहकर हारून चला गया। रात करीब नौ बजे वह किसी को बताए बगैर पैदल ही घर से निकल गया। बकौल एसओ, आईआईएम रोड पर गश्त पर निकले सिपाहियों ने शव पड़ा देखकर अधिकारियों को खबर दी।

मृतक की जेब से एक पर्ची मिली जिसमें चार-पांच मोबाइल नंबर लिखे थे। एक नंबर जरदोजी कारखाना के मालिक हारुन और दूसरा पिता पप्पू सिंह का था। सूचना पाकर रात को ही पप्पू सिंह व परिवार के अन्य सदस्य आईआईएम रोड पहुंचे और मृतक की शिनाख्त धीरज के रूप में की।

पप्पू सिंह और मृतक के मामा ने किसी से रंजिश, लेन-देन के विवाद और प्रेम प्रसंग की जानकारी से इन्कार किया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई है। एसओ ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। धीरज का मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

मुर्गा छीलने वाले चाकू से हुई हत्या

boy murdered in lucknow near madiyaon

धीरज की हत्या में जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया, वह मुर्गा छीलने के काम आता है। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई कसाई या ऐसा धंधा करने वाले व्यक्ति का हाथ हो सकता है। वारदात में दो या उससे ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है।

मां पर बिजली बनकर गिरी बेटे की मौत की खबर
धीरज के अलावा पप्पू सिंह के परिवार में मां सीमा और छोटा भाई रवि हैं। पप्पू सिंह ने बताया कि रवि भी लखनऊ में निजी बस कंपनी में हेल्पर का काम करता है और कंपनी के ऑफिस में ही रहता है। उसकी मौत की खबर सीमा पर बिजली बनकर गिरी। वह बेसुध होकर गिर पड़ीं।

घर से दस किलोमीटर दूर हुई हत्या
जिस जगह धीरज का शव मिला, वह उसके घर से करीब दस किलोमीटर दूर है। पुलिस का मानना है कि धीरज को बाइक या किसी चार पहिया वाहन से वहां ले जाया गया। यानी कि साजिश रचकर हत्या की गई। आशंका है कि बदमाशों ने हत्या की जगह भी पहले से चिह्नित कर रखी थी। धीरज के घर से निकलने और घटनास्थल पहुंचने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed