फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy murdered his father in hatred

एडीएम का बेटा बना कॉन्ट्रैक्ट किलर, एक लाख रुपये में हत्या कर शव को जला दिया

Sat, 19 Aug 2017 02:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
boy murdered his father in hatred
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

आगरा के एडीएम आपूर्ति नरेंद्र सिंह के बेटे आर्यन ने एक लाख की सुपारी लेकर पीजीआई इलाके में टाइल्स कारीगर राजेश कुमार रावत की हत्या करके मैनहोल में जलाया था। राजेश की हत्या की सुपारी खुद उसके बेटे रोशन उर्फ गुलशन रावत ने आर्यन को दी थी। बेहद शातिर 21 वर्षीय आर्यन ने वारदात अंजाम देने से पहले दो मोबाइल फोन लूटे उनके सिम बदले। यही नहीं एक कार भी चोरी की जिसे हत्या के बाद जला दिया ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके।

विज्ञापन


चिनहट के न्यू नंदी विहार कॉलोनी निवासी राजेश की 8 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य तरीकों से पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझा सकी।  राजेश के बेटे रोशन उर्फ गुलशन रावत, विभूति खंड की मंडी परिषद कॉलोनी निवासी यशार्थ सिंह उर्फ अमित सिंह उर्फ आर्यन, चिनहट के सलारगंज निवासी सरवन साहू, करन साहू व इंदिरानगर की डूडा कॉलोनी तकरोही निवासी अनवर अली को गिरफ्तार किया गया है। इनमें आर्यन के पिता नरेंद्र सिंह आगरा में एडीएम आपूर्ति हैं। वारदात में शामिल सलारगंज निवासी संदीप और जुग्गौर निवासी रवि की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल लूटे, उनके सिम आपस में बदले, कार चोरी की
एसएसपी के मुताबिक आर्यन ने गुलशन से एक लाख रुपये में उसके पिता की हत्या की सुपारी ली थी। वारदात अंजाम देने के लिए आर्यन ने अपने साथियों की मदद से 6 जून की रात गोमतीनगर इलाके से मजदूर रामू का मोबाइल लूटा। 28 जून की रात गोमतीनगर के खरगापुर से ममता चौहान की कार चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 5 अगस्त की रात सरोजनीनगर इलाके में मजदूर योगेंद्र का मोबाइल लूटा। रामू का सिम योगेंद्र के मोबाइल में लगाकर  8 अगस्त को राजेश को टाइल्स लगाने के बहाने पीजीआई इलाके में बुलाया। हत्या के बाद लाश को जला दिया। यही नहीं हत्या के  तीन दिन बाद कार को चिनहट क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगल में ले जाकर फूंक दिया।

इसलिए पिता से थी बेइंतहा नफरत

boy murdered his father in hatred

बेटे ने कुबूला-दूसरी महिला से थे पिता के संबंध, घर से निकाल दिया था
एसओ पीजीआई बृजेश कुमार राय ने बताया कि राजेश ने कई साल पहले अपनी पत्नी के साथ बेटे गुलशन को घर से निकाल दिया था। एक अन्य महिला को पत्नी के रूप में घर में रखे था। महिला से संबंधों के चलते पिता ने पढ़ाई छुड़ा दी थी। संबंधों का पता चलने पर मां ने आपत्ति जताई तो बेटों के साथ उसे निकाल दिया। उसका एक अन्य महिला से भी संबंध था। गुलशन ने कुबूला कि बचपन से ही पिता से नफरत थी। उसने दुपहिया वाहनों के मैकेनिक का काम शुरू किया था। चार साल पहले एक तांत्रिक को 40 हजार रुपये दिए थे।

मैकेनिक ने दिलाई सुपारी, नौ हजार दिए एडवांस
एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि आर्यन बुलेट मोटरसाइकिल के पार्ट्स की सप्लाई का काम करता है। इसके चलते मैकेनिकों से उसका संबंध है। बाइक मैकेनिक सरवन साहू व करन साहू के साथ काम कर रहे गुलशन ने दोनों को अपने पिता के बारे में जानकारी दी। सरवन ने आर्यन सिंह से उसकी मुलाकात कराई। एक लाख की सुपारी दी गई। गुलशन ने नौ हजार रुपये एडवांस दिए थे।

हत्या के लिए लूटे गए मोबाइल से ही आर्यन तक पहुंच गई पुलिस
एसएसपी ने बताया कि सीओ कैंट तनु उपाध्याय के निर्देशन में पीजीआई थाने की टीम राजेश हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी थी। एएसपी उत्तरी की सर्विलांस सेल के कांस्टेबल नौशाद अली, गोविंद व अफसार आलम की टीम चोरी व लूटे गए मोबाइल फोन का कॉल डिटेल खंगालने में जुटी थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पता चला कि रामू के मोबाइल का सिमकार्ड एक योगेंद्र के मोबाइल में लगाकर 8 अगस्त को राजेश को कॉल किया गया था।  राजेश की हत्या के दौरान मोबाइल का लोकेशन पीजीआई इलाके में घटनास्थल के आसपास मिली। तफ्तीश आगे बढ़ी तो गुलशन और आर्यन के साथ पांच अन्य लोग संदेह के घेरे में आ गए।

ब्लाइंड मर्डर के साथ तीन वारदातों के खुलासे पर इनाम
एसएसपी दीपक कुमार ने ब्लाइंड मर्डर केस के साथ उससे जुड़ी तीन वारदातों का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। टीम में एसओ पीजीआई बृजेश कुमार राय, एसआई धर्मवीर सिंह, संजीव यादव, कांस्टेबल विमल कुमार, यशपाल सिंह, अरुण बासवानी,  एएसपी उत्तरी की सर्विलांस सेल के कांस्टेबल नौशाद अली, गोविंद, अफसार आलम शामिल थे। एडीजी जोन अभय कुमार प्रसाद ने खुलासे पर पुलिसकर्मियों के साथ एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स व सीओ तनु उपाध्याय की सराहना की। टीम को प्रशस्तिपत्र जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed