फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy molested a girl in indira nagar in lucknow

लखनऊः शोहदे ने सरेराह पकड़ा युवती का हाथ, विरोध पर दी ये धमकी

Tue, 30 Jul 2019 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
boy molested a girl in indira nagar in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में इंदिरानगर के ए ब्लाक में रविवार रात स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही युवती को पड़ोस में रहने वाले शोहदे आशुतोष ने बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ की। उसने युवती का हाथ पकड़कर खींचा। विरोध पर गाली-गलौज व अभद्रता की।

विज्ञापन


युवती के साथ बैठी छोटी बहन शोहदे से भिड़ गई और उसे धक्का दे दिया। शोरगुल मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदा धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शोहदे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। वह छोटी बहन के साथ स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही थी तभी सीएमएस के पास आशुतोष ने उसे रोक लिया। बीच सड़क पर उसने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर चुकी है पुलिस से शिकायत

boy molested a girl in indira nagar in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

युवती ने विरोध किया तो आशुतोष धमकी देने लगा। उसका हाथ पकड़कर खींचा तो पीछे बैठी छोटी बहन भिड़ गई। उसने आशुतोष को धक्का दिया। शोहदा लड़खड़ाकर गिर पड़ा जबकि युवती की छोटी बहन ने मोबाइल फोन निकालकर परिवारीजनों को सूचना दी।

उधर, शोरगुल मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता का कहना है कि शोहदा उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। अक्सर वह रास्ते में रोक लेता है। एक बार पहले भी उसने पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed