फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy killed over little dispute in lucknow

खेल के मैदान पर यूं हो गया इस लड़के का मर्डर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 16 Feb 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Feb 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
boy killed over little dispute in lucknow
मृतक राहुल - फोटो : amar ujala

लखनऊ में गाजीपुर के सर्वोदयनगर में बुधवार शाम बेसबॉल मैच देख रहे मड़ियांव के केशवनगर निवासी राहुल द्विवेदी (28) की मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सरेशाम हुई हत्या से खेल के मैदान में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


राहुल के साथियों ने बताया कि मड़ियांव बड़ी मस्जिद निवासी फैजल पैरों से धूल उड़ा रहा था, जिसे राहुल ने टोक दिया। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। दोस्तों ने बीच-बचाव किया तो फैजल चला गया। कुछ देर बाद वह चाकू लेकर लौटा और राहुल के पीछे आकर गले में घोंप दिया। पुलिस फैजल की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एएसपी ट्रांस गोमती दुर्गेश कुमार ने बताया कि राहुल मूल रूप से देवरिया के लार रोड का था और नौ साल से लखनऊ में किराये के मकान में रह रहा था। फिलवक्त वह मड़ियांव के केशवनगर में बाराबंकी निवासी सुरेश बाजपेयी के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता राम बिहारी धर द्विवेदी पोस्टमास्टर के पद से रिटायर हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सुरेश की बाइक लेकर घर से निकला और अपने दोस्त अजय प्रताप सिंह के पास गया। दोनों सर्वोदयनगर में बंधे के पास चल रहा बेसबाल मैच देखने लगे। एक और साथी कामरान भी वहां आ गया।

झगड़े के बाद चला गया फैजल, 10 मिनट बाद लौटा तो हाथ में चाकू था

boy killed over little dispute in lucknow
डेमो प‌िक

राहुल के दोस्तों ने बताया कि राहुल ने धूल उड़ाने से टोका तो फैजल गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। अजय और कामरान ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। 

फैजल वापस चला गया जबकि राहुल व उसके दोस्त मैच देखने लगे। करीब दस मिनट बाद फैजल एक बड़ा चाकू लेकर वापस मैदान में आया। राहुल मैच देखने में व्यस्त था। फैजल उसके पीछे पहुंचा और गर्दन पर चाकू घोंप दिया। 

राहुल चीखते हुए मुंह के बल गिर पड़ा। फैजल ने चाकू निकालकर दोबारा वार करने की कोशिश की लेकिन अजय और कामरान ने उसे धक्का दे दिया। इस बीच राहुल की गर्दन से तेजी से खून निकलने लगा।

ग‌िड़ग‌िड़ाते रहे दोस्त, नहीं पसीजे डॉक्टर

boy killed over little dispute in lucknow
डेमो प‌िक

खेल के मैदान में चीख-पुकार मच गई। अजय, कामरान और उसके साथी सोनू ने लहूलुहान राहुल को उठाया और पास स्थित सद्भावना अस्पताल ले गए। 

राहुल के साथी अजय का कहना है कि वह सही वक्त पर सद्भावना अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उपचार से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस केस बताते हुए ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। अजय और उसके साथी गिड़गिड़ाए। ट्रामा सेंटर ले जाने में काफी वक्त लगने की बात कहते हुए राहुल की जान बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं पसीजा। 

यहां डॉक्टरों ने हाथ लगाने से इनकार कर दिया तो तीनों राहुल को लेकर ट्रामा सेंटर भागे। हालांकि, ट्रामा पहुंचते ही राहुल ने दम तोड़ दिया। वारदात की जानकारी पाकर एएसपी ट्रांस गोमती सहित पुलिस फोर्स मौके पर आ गई। फैजल की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed