फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy died in barabanki out of police fear

पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूदे युवक, एक की मौत

Sat, 09 Jan 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sat, 09 Jan 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
boy died in barabanki out of police fear

बाराबंकी के ग्राम कुसुंभा में शुक्रवार शाम को पुलिस के दौड़ाने पर दो युवक घबराकर तालाब में कूद गए। इनमें एक युवक अंकित की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दरअसल गांव में तीन दिन पहले प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में मारपीट हुई थी। शुक्रवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव पहुंची थी। तभी दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागे और दौड़ाए जाने पर तालाब में कूद गए।
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसके मद्देनजर गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। एसपी अब्दुल हमीद ने देवा इंस्पेक्टर बीपी यादव को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवा के ग्राम कुसुंभा में पांच जनवरी को चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान शिवनाथ यादव व मौजूदा प्रधान के पति संत कुमार गौतम के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान पक्ष के आठ लोग घायल हो गए थे।

पुलिस पर जान लेने का आरोप

boy died in barabanki out of police fear

घायल लक्ष्मीकांत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार शाम दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह व सिपाही अशफाक आरोपियों की तलाश में गांव गए थे। तभी गांव निवासी कुलदीप यादव (19) पुत्र रामपाल यादव व अंकित गुप्ता (17) पुत्र गुड़ान गुप्ता खेत जा रहे थे।

पुलिस व विपक्षियों को एक साथ आते देख कुलदीप व अंकित भागे। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को दौड़ा लिया। दोनों युवक पास के तालाब में कूद गए। पुलिस व विपक्षियों द्वारा कुलदीप व अंकित को दौड़ाने की खबर पाकर ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे।

कुलदीप तो तालाब के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला मगर अंकित का कुछ पता नहीं चला। घंटे भर बाद ग्रामीणों ने अंकित का शव तालाब से निकाला। उधर अंकित के पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसके पुत्र को डुबो कर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed