फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy died in an accident in lucknow

परीक्षा देने लखनऊ आए इस युवक के साथ हुआ हादसा, गमगीन माहौल में भी भाई ने पेश की मिसाल

Tue, 10 Apr 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Apr 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
boy died in an accident in lucknow
सूर्यभान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर में आंबेडकर पार्क के पास रविवार शाम सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर लगने घायल सूर्यभान (25) की मौत हो गई। वह समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने दो दोस्तों के साथ राजधानी आया था।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर आए परिवारीजनों ने गमगीन माहौल में भी आंखें दान कर मिसाल पेश की। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुशीनगर के बड़ौली निवासी राम श्रवण का बेटा सूर्यभान शनिवार को दोस्तों संग लखनऊ आया था।
विज्ञापन


रविवार को समीक्षा अधिकारी की दो पालियाें में परीक्षा दी। इसके बाद नितिन और विपिन के साथ आंबेडकर पार्क घूमने जा रहा था। नितिन और विपिन सड़क पार कर गए, सूर्यभान पीछे था। तभी बेकाबू बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही वह बेहोश होकर गिर गया। दोस्तों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया।

भाई की आंखे की दान

boy died in an accident in lucknow
डेमो
इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवारीजनों को सूचना दे दी गई थी। सोमवार सुबह सूर्यभान का भाई चंद्रभान लखनऊ पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव सुपुर्द कर दिया गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे भाई चंद्रभान ने बताया कि पिता राम श्रवण फर्नीचर का काम करते हैं। सूर्यभान एमकॉम करने के बाद एमबीए की तैयारी कर रहा था।

हादसे ने पूरे परिवार की उम्मीद छीन ली। भाई चंद्रभान ने डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद सूर्यभान की आंखें दान कर दीं। चंद्रभान ने कहा कि भाई के जाने का गम है, उसकी आंखों से दूसरा व्यक्ति अपने जीवन के सुनहरे सपने देख सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed