फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy died during stunt on lucknow road

बाइक स्टंट के शौक ने ली रिटायर्ड इंजीनियर के इकलौते बेटे की जान

Fri, 31 Mar 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Mar 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
boy died during stunt on lucknow road
प्रतीक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर के अंबेडकर पार्क के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से स्टंट कर रहे रिटायर्ड इंजीनियर के एकलौते बेटे प्रतीक वर्मा की मौत हो गई। प्रतीक अपने दोस्तों के साथ तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए 1090 चौराहे की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में आई बच्ची को टक्कर मारते हुए वह आगे बढ़ गया। इसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। प्रतीक हेलमेट नहीं पहने था। उसका सिर डिवाइडर से टकराकर फट गया।
विज्ञापन


मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों से सूचना पाकर आई पुलिस प्रतीक को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हो गया। बच्ची के परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि हादसा रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ था। उस वक्त पुलिस की टीमें पैदल गश्त कर रही थीं, तभी स्टंट बाइकर के घायल होने की सूचना आ गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को डिवाइडर पर लहूलुहान पड़ा पाया। युवक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरनगर निवासी मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज से रिटायर्ड इंजीनियर अरविंद पटेल के एकलौते बेटे 22 वर्षीय प्रतीक के रूप में हुई।

हेलमेट लगाया होता तो शायद बच जाती जान

boy died during stunt on lucknow road
डेमो

दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही प्रतीक के परिवारीजन, रिश्तेदार, परिचित व दोस्त लोहिया अस्पताल पहुंच गए। प्रतीक का शव देखते ही उसकी मां बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवारीजनों ने उन्हें किसी तरह उन्हें संभाला।

पुलिस ने बताया कि प्रतीक काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था तभी वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। उधर, राहगीरों ने बताया कि प्रतीक की बाइक एक बच्ची से टकराने के बाद बेकाबू हुई थी।

हालांकि, सीओ ने बच्ची के बारे में जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी लेकिन कोई बच्ची वहां नहीं मिली। न ही इस संबंध में किसी ने थाना में कोई शिकायत दर्ज कराई है।

प्रतीक को बाइक का काफी शौक था। वह बाइक से रेस लगाता था। परिवारीजनों को इस बात की जानकारी थी इसीलिए उन्होंने उसे साधारण बाइक दिलाई थी। बीते वर्ष प्रतीक ने पिता से जिद करके स्पोर्ट्स बाइक ली थी।

प्रतीक का शव देखकर उसकी मां ने यही कहा कि अगर बेटा हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती। प्रतीक दिल्ली में मॉडल पब्लिक स्कूल से इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई से पीछा छुड़ाने के लिए वह बीते वर्ष दिल्ली से लखनऊ आ गया और आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए इनकार कर दिया।

प्रतीक के साथियों ने बताया कि वह सुबह से देर शाम तक जनेश्वर मिश्र पार्क वाले पुल से वीमेन पॉवर लाइन पुल के बीच बाइक दौड़ाता रहता था। अक्सर शाम को यह लोग अंबेडकर पार्क, मरीन ड्राइव और वीमेन पॉवर लाइन चौराहा पर स्टंट करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed