फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy died due to falling gate of school in gonda

कॉलेज का गेट गिरा, ब्लॉक प्रमुख के इकलौते बेटे ने तोड़ा दम

Mon, 17 Sep 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Sep 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
boy died due to falling gate of school in gonda
उमेश ( फाइल फोटो) इसी कॉलेज का गेट गिरा - फोटो : अमर उजाला
गोंंडा में रुपइडीह के कौड़िया के राम पियारे शुक्ल इंटर कॉलेज में रविवार सुबह कक्षा आठ के एक छात्र की स्कूल का गेट गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करके लाश को परिवारीजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


छात्र कटरा बाजार के ब्लाक प्रमुख का इकलौता बेटा था। यह मामला कौड़िया थाना क्षेत्र के बिरवा गांव के मजरा कंजही पुरवा का है। कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख भवानी प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा उमेश कुमार रविवार की सुबह लगभग 10 बजे रामप्यारे शुक्ला इंटर कॉलेज आदर्श नगर में ट्यूशन पढ़ने गया था।
विज्ञापन


 उसने जैसे ही विद्यालय का गेट खोलने की कोशिश की तब तक आधा गेट उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोग दौड़े लेकिन तब तक उमेश की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मृतक के पिता ब्लॉक प्रमुख भवानी प्रसाद का कहना है कि उनका लड़का ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। कौड़िया थाने के उप निरीक्षक शिव शरण गौड़ ने पड़ताल की तथा शव का पंचनामा किया तथा शव परिवारीजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed