{"_id":"5ce4f25ebdec22073706d186","slug":"boy-died-because-of-accidental-firing-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: गैस एजेंसी संचालक के पुत्र की मौत, पिस्टल छीनते वक्त गोली चलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: गैस एजेंसी संचालक के पुत्र की मौत, पिस्टल छीनते वक्त गोली चलने से हुआ हादसा
Wed, 22 May 2019 12:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 May 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
गोंडा के तरबगंज मार्ग पर तिवारी बाजार स्थित टेंट की दुकान में लोड करते वक्त अवैध पिस्टल छीनने से फायर हो गया। इससे गोली लगने से गैस एजेंसी के संचालक के बेटे की मौत हो गई। अवैध पिस्टल लेकर आए उसके दो दोस्तों को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामले में गैस एजेंसी संचालक ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली नगर में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर क्षेत्र में तरबगंज मार्ग पर स्थित झंझरी खाले गांव निवासी नरेंद्र तिवारी की उनके घर के पास ही गैस एजेंसी है।
नरेंद्र के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वह गल्ला लाने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी बीच तिवारी बाजार में ही उनके घर के समीप टेंट सप्लायर बंटी सिंह की दुकान में उनका बेटा अभिषेक तिवारी (18) अपने साथी तिवारी बाजार के ही रहने वाले आदर्श मिश्र व चंदन तिवारी के साथ बैठा था।
विज्ञापन
वहां आदर्श मिश्र एक अवैध पिस्टल लेकर आया था। आदर्श पिस्टल लोड कर रहा था। इसी बीच अभिषेक ने आदर्श से लोड करने के लिए पिस्टल मांगी। पिस्टल छीनते समय अचानक गोली चल गई। जो सीधे जाकर अभिषेक के सीने में जा लगी। इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभिषेक को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।