फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bouncer shot after refusing to let someone dance in a bar, three arrested

Lucknow News: बार में नाचने से मना किया तो बाउंसर पर चलाई गोली, तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bouncer shot after refusing to let someone dance in a bar, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जन्नत बार एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात नाचने से मना करने पर फायरिंग हुई। बार के बाउंसर कानपुर देहात के रूरा निवासी दिलीप कुमार पर युवक ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि बाउंसर बच गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी और उसके दो साथी मौके से भाग निकले। बाउंसर ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि सौरभ सिंह अपने दोस्त डब्बू का जन्मदिन मनाने बार आया था। उसके साथ बिजनौर के कासिमखेड़ा निवासी अमन यादव, सरोजनीनगर के मीरानपुर पिनवट निवासी विनायक यादव, सुधांशु यादव व एक अन्य साथी था। सभी दो एसयूवी से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में सौरभ और उसके साथी डीजे कंसोल पर चढ़कर नाचने का प्रयास कर रहे थे। बाउंसर दिलीप ने रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज व हाथापाई की। दिलीप ने उन्हें बाहर निकाला तो सौरभ ने वाहन से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह डब्बू और अज्ञात साथी के साथ वाहन से भाग निकला। सौरभ के साथी अमन, विनायक और सुधांशु को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर एक कार सीज की। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस की दो टीमें भागे हुए तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

आरोपियों में एक बताया जा रहा विधायक का भाई
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि उनमें से एक रायबरेली के विधायक का भाई है। फायरिंग उसी ने की थी, लेकिन सौरभ ने उसे बचाने के लिए आरोप अपने ऊपर ले लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed