{"_id":"6ae8ed01305c0e2ea6090bcd","slug":"both-hands-of-six-year-old-rudra-who-suffered-severe-burns-from-an-electric-shock-have-been-amputated-lucknow-news-c-13-lko1070-1994040-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: करंट से झुलसे छह साल के रुद्र के दोनों हाथ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: करंट से झुलसे छह साल के रुद्र के दोनों हाथ काटे
विज्ञापन
रुद्र।
लखनऊ। फैजुल्लागंज में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे छह साल के रुद्र की जान तो बच गई, लेकिन उसके दोनों हाथ काटने पड़े। केजीएमयू में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने संक्रमण और जान का खतरा देखते हुए उसके दोनों हाथ कंधे से काट दिए।
रहीमनगर डुडौली बड़ी खुदान निवासी रुद्र 26 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग छुड़ाने के लिए रुद्र पड़ोस के घर की छत पर पहुंच गया था। उसने जैसे ही दोनों हाथों से पतंग की डोर पकड़ी, जोरदार धमाका हुआ और वह बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया था।
हादसे की सूचना पर एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता और एसडीओ अमन तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया था। जांच में पता चला कि हाईटेंशन लाइन में फंसी पतंग में प्रतिबंधित मेटेलिक वायर वाला मांझा लगा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
विद्युत सुरक्षा निदेशालय की जांच
एसडीओ ने हादसे की रिपोर्ट विद्युत सुरक्षा निदेशालय को भेजी थी। निदेशालय की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है, हालांकि जांच रिपोर्ट अभी बिजली निगम को नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली दुर्घटना के मामलों में आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इसी के तहत निगम रुद्र के परिवार की मदद करेगा।