फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   booth security for polling in raebarely.

रायबरेली में चौथे चरण में मतदान: बूथों पर रहेगी चौकसी, तैनात होंगे 15 हजार जवान

Wed, 16 Feb 2022 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Feb 2022 02:03 PM IST
सार

रायबरेली में मतदान के लिए सात हजार पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा छह हजार सिविल पुलिस के जवान तैनात होंगे। दो हजार होमगार्ड हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
booth security for polling in raebarely.
डीएम व एसपी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर सुरक्षा की कड़ी किलेबंदी रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा सिविल पुलिस और होमगार्ड जवान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाएंगे, बल्कि बूथों पर पहुंचने वाले वोटरों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। थोड़ी सी गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई होगी। विधानसभा चुनाव कराने के लिए 19 जनवरी को फोर्स यहां पर आ जाएगी।

विज्ञापन


जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। खासकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं, ताकि सकुशल चुनाव कराया जा सके। जिले की पांच विधानसभा सीटों सदर, ऊंचाहार, सरेनी, बछरावां, हरचंदपुर में 23 फरवरी, जबकि 27 फरवरी को सलोन में मतदान होगा। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती बूथों पर होगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सात हजार पैरामिलिट्री फोर्स, छह हजार सिविल पुलिस, दो हजार होमगार्ड विधानसभा चुनाव कराने के लिए बाहर से आएंगे। इसके अलावा जिले की पुलिस भी तैनात होगी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को फोर्स जिले आ जाएगी। फोर्स को ठहरने के लिए जिले में 71 स्कूल चयनित किए गए हैं, जहां पर उनके रहने और खानपान की व्यवस्था कराई गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा पर पूरा फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed