{"_id":"5d853f538ebc3e93b774eda8","slug":"booking-starts-in-tejas-express-can-travel-from-october-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू, छह अक्तूबर से कीजिए सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस एक्सप्रेस में बुकिंग शुरू, छह अक्तूबर से कीजिए सफर
Sat, 21 Sep 2019 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। चार अक्तूबर को ट्रेन का उद्घाटन होगा, जबकि छह अक्तूबर से यह लखनऊ जंक्शन के छह नंबर प्लेटफॉर्म से नई दिल्ली के लिए नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) चलाएगा। शुक्रवार को लखनऊ से गोरखपुर के बीच ट्रायल के बाद शाम को ट्रेन चलाने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। चार अक्तूबर को तेजस स्पेशल (00501) चलाई जाएगी। यह लखनऊ जंक्शन से सुबह 9:30 बजे चलकर 10:40 बजे कानपुर, दोपहर 3.03 बजे गाजियाबाद होते हुए शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन के एसी चेयरकार का शुरुआती किराया 1,125 रुपये होगा। एग्जीक्यूटिव क्लास का लखनऊ से नई दिल्ली का किराया 2,310 रुपये है। आईआरसीटीसी छह अक्तूबर से नियमित रूप से लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए तेजस एक्सप्रेस (82501) शुरू करेगा। इसका किराया अभी एसी चेयरकार में 1,125 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 2,310 रुपये है।
विज्ञापन
नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) में चेयरकार का किराया 1,280 व एग्जीक्यूटिव का 2,450 रुपये है। वापसी का किराया कैटरिंग की वजह से महंगा है। इसमें यात्रियों को रात का खाना भी दिया जाएगा।
तेजस में नहीं लिए जाएंगे ये शुल्क
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि तेजस का फेयर स्ट्रक्चर भी अन्य ट्रेनों से अलग है। अन्य ट्रेनों में सुपरफास्ट व रिजर्वेशन चार्ज लिया जाता है, जो चेयरकार व एग्जीक्यूटिव में क्रमश: 45 व 40 रुपये और 75 व 60 रुपये होता है। तेजस एक्सप्रेस में ये चार्ज नहीं लिए जाएंगे। वहीं, तेजस एक्सप्रेस में तत्काल की सुविधा नहीं है, इसलिए इसका शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
शताब्दी से सस्ता मिलेगा टिकट!
दिल्ली जाने वालों को तेजस एक्सप्रेस के शुरुआती चरण में शताब्दी की तुलना में सस्ता टिकट मिलेगा। छह अक्तूबर को तेजस की चेयरकार का किराया 1,125 रुपये है, जबकि शताब्दी में यह 1,180 रुपये है। ऐसे ही तेजस के एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2,310 रुपये तो शताब्दी के अनुभूति कोच का 2,255 रुपये है। हालांकि, तेजस का बेस फेयर शताब्दी से महंगा है। इससे टिकट की दर में बहुत अधिक वृद्धि न होने के आसार जताए जा रहे हैं।
ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
सीसीटीवी कैमरों से लैस बोगियां।
स्मोक व फायर डिटेक्शन सिस्टम।
सेंसर बेस्ड ऑटोमेटिक दरवाजे।
जीपीएस आधारित पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम।
टी-कॉफी वेंडिंग मशीन।
फ्री वाईफाई।
खाने का रहेगा यह इंतजाम
लखनऊ से दिल्ली
सुबह 6.30 बजे चाय व कुकीज दी जाएंगी।
सुबह 8 बजे यात्रियों को भारी नाश्ता मिलेगा।
सुबह 11 बजे चाय-कॉफी, जूस व अल्पाहार मिलेगा।
दिल्ली से लखनऊ
शाम 4 बजे के आसपास शाम की चाय नाश्ते के साथ।
शाम 7 बजे रात का खाना।
(नोट: चाय-कॉफी जितनी चाहे पी सकते हैं, यह मुफ्त मिलेगी। रेलनीर की एक लीटर बोतल दी जाएगी। )
यह है ट्रेन की टाइमिंग
लखनऊ से दिल्ली
स्टेशन आगमन प्रस्थान
लखनऊ जंक्शन - सुबह 6.10
कानपुर सुबह 7.20 बजे सुबह 7.25 बजे
गाजियाबाद सुबह 11.43 बजे सुबह 11.45 बजे
दिल्ली दोपहर 12.25 बजे -
दिल्ली से लखनऊ
स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली - दोपहर 3.35 बजे
गाजियाबाद शाम 4.09 बजे शाम 4.11 बजे
कानपुर रात 8.35 बजे रात 8.40 बजे
लखनऊ जंक्शन रात 10.05 बजे -
यह है किराया
छह अक्तूबर
लखनऊ से दिल्ली दिल्ली से लखनऊ
चेयरकार एग्जीक्यूटिव चेयरकार एग्जीक्यूटिव
बेस फेयर 895 1,966 895 1,966
जीएसटी 45 99 45 99
कैटरिंग 185 245 340 385
डायनेमिक फेयर - - - -
------------------------------------------------------------------------
कुल 1,125 2,310 1,280 2,450
------------------------------------------------------------------------