फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   booking started in kashi mahakal express

आईआरसीटीसी की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन में थर्ड एसी के होंगे सभी कोच, ये होगा किराया

Sat, 15 Feb 2020 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Feb 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
booking started in kashi mahakal express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी की कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस से लखनऊ से इंदौर का सफर करने के लिए 1629 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि उज्जैन जाने वालों के लिए किराया 1455 रुपये होगा। शुक्रवार से ट्रेन में बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन का उद्घाटन 16 फरवरी को होगा, जबकि बीस फरवरी से यह नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन


तेजस एक्सप्रेस की तर्ज पर आईआरसीटीसी की ओर से तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को इसका उद्घाटन होगा। ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली व अहमदाबाद-मुम्बई तेजस एक्सप्रेस की तरह काशी महाकाल एक्सप्रेस को चलाया जाएगा।
विज्ञापन




 

बुकिंग शुरू

booking started in kashi mahakal express

यह दो रूटों से चलेगी। पहला रूट वाया लखनऊ, कानपुर है, जिस पर ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी। दूसरा रूट इलाहाबाद से कानपुर का है, इस पर ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। ट्र्रेन में डायनेमिक फेयर लागू होगा। शुक्रवार से ट्रेन में टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

पांच मिनट पहले तक टिकट बुक कराए जा सकेंगे और टिकट कैंसिल कराने पर फुल रिफंड मिलेगा। यात्रियों को दस लाख रुपये का ट्रेवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

काशी महाकाल एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन में थर्ड एसी की ही बोगियां होंगी। बीस फरवरी को लखनऊ से इंदौर का किराया 1629 रुपये है। इसमें 1265 रुपये बेस फेयर है। 64 रुपये जीएसटी व 300 रुपये कैटरिंग चार्ज शामिल हैं। वहीं इंदौर से लखनऊ का किराया 1759 रुपये है।

देखें - शेड्यूल

booking started in kashi mahakal express
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/epaper.amarujala.com/2020/02/15/img_5e4786ec5096f.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed