{"_id":"5aacc2d24f1c1ba7758b5f35","slug":"booking-started-for-863-flats-of-awas-vikas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास के फ्लैटों की शुरू हो गई है बुकिंग, लॉटरी का भी झंझट नहीं, आप भी जल्दी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास के फ्लैटों की शुरू हो गई है बुकिंग, लॉटरी का भी झंझट नहीं, आप भी जल्दी करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। नवरात्र शुरू हो रहे हैं और आवास विकास ने 863 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोल दिया है। खास बात है कि लॉटरी का झंझट नहीं है। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की तर्ज पर परिषद फ्लैट देगी और इनकी कीमत 18 लाख से 76 लाख रुपये हैं।
200 से अधिक फ्लैट बिल्कुल तैयार हैं, जिन्हें आप खरीदकर तुरंत रहना शुरू कर सकते हैं। अवध विहार योजना के संपत्ति प्रबंधक आरके सिंह के मुताबिक नवरात्र में जिन फ्लैटों के लिए बुकिंग शुरू की गई है, उनमें वन बीएचके से लेकर थ्री बीएचके तक के फ्लैट हैं।
शहीद पथ के किनारे सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना में इस समय कई आवासीय योजनाओं में काम तेजी से चल रहा है। कई योजनाओं में काम पूरा हो गया है।
भागीरथी योजना में तो आवंटियों ने रहना भी शुरू कर दिया है। इसी तरह मंदाकिनी और अलकनंदा में भी लोग रहने लगे हैं। गोमती ओर सरयू जैसी योजनाओं का काम अगले साल अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इनमें भी छह सौ से अधिक फ्लैट खाली हैं।

पांच प्रतिशत लगेगा पंजीकरण शुल्क
आवास विकास परिषद ने जिन फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला है उनमें आवेदक से पंजीकरण राशि पांच प्रतिशत ही ली जाएगी। यह फ्लैट की कीमत के आधार पर दी जाएगी। आरके सिंह का कहना है कि आवंटन के बाद यदि आवंटी 60 दिन के अंदर पूरा पैसा जमा कर देगा तो उसे दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा 11 तिमाही किस्तों में रकम चुकाने का विकल्प है।
ये हैं रेडी टू मूव
योजना फ्लैट का प्रकार व संख्या कीमत सुपर एरिया
भागीरथी 37 थ्री बीएचके 76 लाख 147.57 वर्ग मीटर
मंदाकिनी 85 टू बीएचके 66 लाख 121.86 वर्ग मीटर
अलकनंदा 78 थ्री बीएचके प्लस सर्वेँंट 74 लाख 150 वर्ग मीटर
अलकनंदा 33 थ्री बीएचके प्लस स्टडी 60 लाख 126.46 वर्ग मीटर
अक्टूबर 2019 में ये हो जाएंगे तैयार

सरयू 330 वन बीएचके टाइप ए 13.60 लाख 40.64 वर्ग मीटर
सरयू 66 वन बीएचके टाइप बी 18.05 लाख 54.21 वर्ग मीटर
सरयू 93 टू बीएचके प्लस स्टोर 44.75 लाख 103.05 वर्ग मीटर
सरयू 95 थ्री बीएचके स्टोर 62 लाख 142.92 वर्ग मीटर
गोमती 46 वन बीएचके टाइप बी 18.05 लाख 54.21 वर्ग मीटर