फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Booking cars and properties with discounts

Lucknow News: छूट के साथ कारों व प्रॉपर्टी की बुकिंग

Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Booking cars and properties with discounts
प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अमर उजाला की ओर से हुए दो दिवसीय प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो के अंतिम दिन रविवार को स्टॉलों पर खूब भीड़ रही। विभिन्न योजनाओं के तहत एलडीए अपने फ्लैटों की खरीद पर दो लाख तक की छूट दे रहा है।
विज्ञापन


एल्डिको, रिशिता डेवलपर्स, नीलांश ग्रुप, साहू सिटी पर्ल व ओमैक्स के स्टॉलों पर भी ग्राहकों ने फ्लैटों के रेट जाने। ऑटो एक्सपो में ह्यूंडई की एक्स्टर कार डिमांड में रही। 10 कारों की बुकिंग और 150 एन्क्वॉयरी हुई। इसी तरह मारूति सुजूकी के आकर्षक ऑफर के लिए भी लोगों ने 100 से ज्यादा एन्क्वॉयरी की और कई कारों की बुकिंग कराई। एक्सपो में रॉयल कैफे रिफ्रेशमेंट पार्टनर रहा।
विज्ञापन




100 से ज्यादा पूछताछ, कई बुकिंग

ऐसे एक्सपो में ग्राहकों के लिए रेट की तुलना करना आसान हो जाता है। मारूति सुजुकी की कई कारों की बुकिंग हुई और 100 से ज्यादा पूछताछ हुईं। जीएसटी की वजह से एक लाख तक कारें सस्ती हो गई हैं। इसके बाद मारूति सुजुकी अलग-अलग कारों पर 60-70 हजार रुपये का ऑफर भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इमरान अहमद, सीईओ, मेगा मोटर्स



एल्डिको के लिए बड़ा दिन

प्रॉपर्टी एक्सपो में होना एल्डिको के लिए गौरव की बात है, क्योंकि 1985 से एल्डिको अपने ग्राहकों के साथ जुड़ा हुआ है। समय पर डिलीवरी और गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए अवाॅर्ड भी मिला है। आईआईएम रोड पर एल-2, स्काईवॉक, ट्विन टॉवर्स, गोमतीनगर एक्सटेंशन में एल्डिको ट्रिनिटीऔर हैंगिंग गार्डेंस प्रमुख प्रोजेक्ट हैं। - एसके जग्गी, सीओओ, एल्डिको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड



एलडीए के फ्लैट और भूखंडों को सराहा

त्योहारी सीजन में एलडीए विशेष छूट दे रहा है। भूखंडों में लोगों की काफी रुचि रही। ऐसे एक्सपो लखनऊ वासियों के लिए अच्छी पहल है। अधिकतम दो लाख तक की छूट है जबकि ईडब्ल्यूएस के फ्लैटों में लोगों ने रुचि दिखाई। - प्रथमेश कुमार, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण



साहू सिटी पर्ल में 4 लाख तक का लाभ

साहू सिटी पर्ल ग्रैंड फेस्टिव सीजन 3.0 में फ्लैट्स की बुकिंग पर चार लाख तक के आकर्षक लाभ की सुविधा दे रहा है। शानदार लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं के साथ हरे भरे परिसर में 61.43 लाख से 85 लाख रुपये के फ्लैट हैं। निवेश का अच्छा मौका है। - निशांत वर्मा, हेड एसएलडी (सेल्स एंड मार्केटिंग)



सोलर एसी में रहा ग्राहकों का रुझान

एक्सपो में हमें ब्रांड एक्सपोजर मिला। शाम को अच्छा फुटफाल रहा जिसमें सबसे ज्यादा पूछताछ सोलर एसी की रही। बिजली की बचत के साथ इकोजेन कंपनी सोलर आटा चक्की, फ्रीजर के साथ साथ सोलर एसी भी लाई है। सरकारी सब्सिडी की भी व्यवस्था है। - मनीष मिरानी, एजीएम, इकोजेन सोलर



धनतेरस पर आवास विकास में अच्छी छूट

ऐसे आयोजन ग्राहक और संस्थान के बीच की दूरी कम करते हैं। त्योहारों पर अच्छी छूट दे रहे हैं। रिक्त आवासीय व अनावासीय संपत्तियों को ई-नीलामी में लेने का सुनहरा अवसर है। वृंदावन योजना लखनऊ में आईटी सिटी/आईटी भूखंड उपलब्ध हैं। - डॉ. बलकार सिंह, आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश



10 कारों की बुकिंग, 150 पूछताछ हुईं

एक्सपो में ह्यूंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर की सबसे ज्यादा पूछताछ हुईं। 10 कारों की बुकिंग हुई जबकि 150 पूछताछ हुईं। शहर के लिहाज से एक्स्टर को बहुत पसंद किया गया। एक हफ्ते बाद दिवाली है तो इसलिए भी ग्राहक अब ज्यादा इंतजार न करके सीधा बुकिंग करा रहा है। - गौरव चौहान, रीजनल मैनेजर, ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड



कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए ओमैक्स पहली पसंद

कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए ओमैक्स ग्रुप ग्राहकों की पहली पसंद है। रायबरेली रोड स्थित प्रीमियम प्रोजेक्ट में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के साथ-साथ अयोध्या में भी यूपीएसआरटीसी के साथ मिलकर बी टुगेदर सेंटर पॉइंट बन रहा है। होटल, सुइ्टस, रिटेल शॉप, बैंक्वेट, फूडकोर्ट और मल्टीप्लेक्स लेकर सबकुछ। आवास के लिए अपार्टमेंट कसीया प्रोजेक्ट में हैं। - अंजनी पांडेय, सीनियर वीपी एंड बिजनेस हेड, ओमैक्स लिमिटेड



ओपन एरिया के फ्लैट बने पहली पसंद

आधुनिक सुविधाओं के साथ नीलांश सेलेस्ट के फ्लैट ओपन एरिया की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। ओपन एरिया में फ्लैट कल्चर को पसंद करने वाले ग्राहकों ने एनक्वॉयरी की है। 72 प्रतिशत ओपन एरिया वाले इस प्रोजेक्ट में 615 फ्लैट हैं। वह भी शहर के बीचो बीच जहां से चारबाग, हजरतगंज व एयरपोर्ट कुछ ही मिनट की दूरी पर हैं। - पार्थ चौधरी, जनरल मैनेजर, नीलांश ग्रुप



ग्राहकों तक पहुंचाई प्रोजेक्ट की खासियत

एक्सपो में हिस्सा लेना हमारे लिए खास है, क्योंकि ग्राहकों तक अपने प्रोजेक्ट्स की विशेषताओं को पहुंचाया। हमारे रिशिता मैनहट्टन प्रोजेक्ट में 1100 पजेशन कंप्लीट हो चुके हैं और रिशिता मलबरी हाइट्स प्रोजेक्ट में 675 पजेशन ऑफर किए जा चुके हैं। 435 रजिस्ट्री हो चुकी है। बहुत जल्द नए प्रोजेक्ट्स भी लॉन्च करने जा रहे हैं। - सुधीर अग्रवाल, फाउंडर एंड चेयरमैन रिशिता डेवलपर्स



ब्रांडेड पैनल में दिखा ज्यादा रुझान

एक्सपो में संभावित ग्राहकों के अलावा ब्रांड एक्सपोजर भी मिला। ग्राहकों को हमने सरकारी सब्सिडी और कंपनी के विशेष ऑफर के बारे में बताया। 15 हजार की छूट का कूपन अलग से दे रहे हैं। एक्सपो में ग्राहकों ने भी इंस्टॉलेशन की तकनीकी जानकारी ली और अलग-अलग कंपनियों के रेट भी लिए। कंपनी यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में सेवाएं दे रही है। - अमन गुप्ता, को-फाउंडर वी स्मार्ट सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

प्रॉपर्टी एंड ऑटो एक्सपो में लगे स्टॉलों पर पूछताछ करते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed