{"_id":"5cd4cc65bdec22076019d996","slug":"book-now-meal-in-bus-during-travelling-up-transport-corporation-contract-with-dhabas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चलती बस में ही बुक करें खाना, परिवहन निगम ने ढाबों से किया अनुबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चलती बस में ही बुक करें खाना, परिवहन निगम ने ढाबों से किया अनुबंध
Fri, 10 May 2019 06:27 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 May 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के चालक एवं परिचालक अब अवैध ढाबों पर बस को खड़ी करके खानपान के नाम पर यात्रियों का नुकसान नहीं करा पाएंगे। अब ये बसें निगम से अनुबंधित ढाबों पर ही रुकेंगी और यात्री चलती बस में भूख लगने पर पहले से ही थाली बुक करा सकेंगे। बस जब अनुबंधित ढाबे पर रुकेगी तो यात्री के पास खाना पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने अभी यह सुविधा लखनऊ से तीन रूट पर ट्रायल के रूप में शुरू की है। जिसमें लखनऊ-इलाहाबाद, लखनऊ-सुल्तानपुर एवं लखनऊ-बहराइच रूट शामिल है। निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यात्रियों को खाना बुक करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर से ‘मील ऑन रोड’ एप डाउनलोड करना होगा। एप पर यात्री को रास्ते में आने वाले अनुबंधित ढाबों का विवरण मिल जाएगा, इसके बाद अगले जिस स्टाप पर भोजन की जरूरत हो तो वहां का खाना बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
किस रूट पर कहां ढाबे
लखनऊ-इलाहाबाद- लखनऊ : कुचरिया और ऊंचाहार
लखनऊ-बहराइच-लखनऊ : रामनगर
लखनऊ-सुल्तानपुर-लखनऊ : भिखरा और इंहौना
यात्रियों को फायदे
- खुफिया कैमरे के जरिये ढाबे की निगरानी
- खानपान की चीजों की गुणवत्ता की जांच होगी
- अवैध ढाबे पर बस खड़ी होने की शिकायत खत्म