{"_id":"657f5512786ca28c6000ea76","slug":"book-fair-lucknow-news-c-13-lko1012-535768-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्टालों पर उमड़े पुस्तकप्रेमी, लेखकगंज में श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्टालों पर उमड़े पुस्तकप्रेमी, लेखकगंज में श्रोता
Mon, 18 Dec 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नौ दिवसीय पुस्तक महोत्सव के आखिरी दिन जहां सभी प्रकाशकों के स्टॉल पर पाठकों की भीड़ रही, वहीं चिल्ड्रेन कॉर्नर और लेखकगंज में आयोजित कार्यक्रमों ने श्रोताओं को बांधे रखा।
बच्चों ने कैलिग्राफी कार्यशाला में कैलिग्राफर इंकु कुमार से ब्रश और स्ट्रोक के सही उपयोग के बारे में जाना। कैरीकेचर कार्यशाला में जिगनेश चावड़ा ने कार्टून बनाना सीखा और म्रिगनका भूयन ने बच्चों को एनिमेशन की दुनिया से परिचित करवाते हुए उन्हें कहानियों के माध्यम से क्राफ्टिंग ग्राफिक आर्ट के बारे में बताया।
डिप्टी सीएम ने किया पुस्तक का विमोचन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक अमिता दुबे की उपस्थिति में वरिष्ठ लेखक अरविंद पंत की पुस्तक ज्योतिष शास्त्र का विमोचन किया गया। आईएमएसएमई के स्टेट चेयरपर्सन गौरव प्रकाश ने लेखिका विपुल बी वाष्णेय से लखनऊ के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर बात की। इतिहासकार और लेखक चंद्रचूड़ घोष ने अनुज धर, आनंद नरसिम्हा और अम्बालिका भट्ट से नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय इतिहास के कई अनछुए पहलुओं पर बात की।
विज्ञापन
बच्चों को दिए कैरिकेचर के टिप्स
जाने-माने कार्टूनिस्ट हसन जैदी ने बच्चों को कैरिकेचर के टिप्स दिए। डार्करूम के सहयोग से आयोजित एक कार्यशाला में बच्चों को चिट्ठी लिखने की परंपरा से दोबारा जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें रजिस्टर्ड डाक की किट दी गई, जिसमें पता लिखने का तरीका, स्टाम्प चिपकाने का महत्व बताया गया।