फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bomb threat call in z square mall kanpur

यूपी: ग्रीनपार्क से कुछ दूरी पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

Sun, 11 Oct 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Oct 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
bomb threat call in z square mall kanpur

कानपुर में बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर आई नॉक्स में बम फिट कर दिया गया है, कुछ ही देर में फट जाएगा। बचा सकती हो तो बचा लो। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आई नॉक्स के बुकिंग बॉक्स के लैंड लाइन नंबर पर यह धमकी भरा फोन आया तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


रविवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के चलते पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। बता दें कि जेड सक्वायर मॉल ग्रीन पार्क से कुछ ही दूरी पर है। कुछ ही देर में बम निरोधी दस्ता, डॉग स्क्वायड और एंटी सेबोटॉज टीम वहां पहुंची पूरे मॉल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


आई नॉक्स के बुकिंग बॉक्स में एक महिला कर्मचारी ने फोन रिसीव किया। उसने पूछा कहा फोन किया है पता है, बोला हां जेड स्क्वायर के आई नॉक्स में। फोन कटने के बाद महिला कर्मी ने फौरन अफसरों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डॉयल 100 की सूचना पर कोतवाली सीओ ओपी सिंह, इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा टीम के साथ वहां पहुंच गए। आई नॉक्स के चारों हॉल खाली कराए।

इस पर लोगों में अनहोनी की आशंका के चलत अफरा-तफरी मच गई। अफसरों ने क्रिकेट मैच के मद्देनजर चेकिंग कराए जाने की बात कहकर स्थिति को संभाला ली। इंस्पेक्टर का कहना था धमकी का फोन करने वाले शख्स का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed