फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bollywood singer Anurag Halder was harassed by an event company manager

Lucknow News: बालीवुड सिंगर अनुराग हलदर से इवेंट कंपनी संचालक ने की अभद्रता

Fri, 17 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bollywood singer Anurag Halder was harassed by an event company manager
लखनऊ। केजीएमयू में 11 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में कुछ लोगों ने बालीवुड सिंगर अनुराग हलदर के साथ बदसलूकी की। इस मामले में चौक थाने में नोएडा की इवेंट कंपनी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता अरुण हलदर व उनके बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त नोएडा से की थी। प्रकरण लखनऊ का होने के चलते केस यहां रेफर कर दिया गया। इसके बाद नोएडा की इवेंट कंपनी जेआरएनवाई, उसके संचालक यशवर्धन गोयल और विक्रांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर के मुताबिक इवेंट कंपनी के संपर्क करने पर अनुराग लखनऊ गए थे। आरोप है कि कार्यक्रम से पहले अनुराग और उनके साथी पलाश आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बिजली और साउंड का भुगतान बाद में करने की बात तय हुई। इसी बीच इवेंट कंपनी ने भुगतान की मांग की और अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने जाति सूचक गालियां दी। यही नहीं अनुराग को बंगाल का आतंकी तक बोल दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पीड़ित का कहना है कि पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article