{"_id":"68c87e5d689001b13e0e8c02","slug":"bolero-overturned-while-trying-to-save-vanrose-two-people-injured-lucknow-news-c-13-knp1002-1385678-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वनरोज को बचाने में पलटी बोलेरो, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वनरोज को बचाने में पलटी बोलेरो, दो लोग घायल
Tue, 16 Sep 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
नगराम। भजाखेड़ा गांव के पास रविवार रात वनरोज को बचाने के दौरान बोलेरो पेड़ से टकराने के बाद आठ फीट गहरे खेत में जाकर पलट गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। चालक शैलेंद्र साहू के दाहिने हाथ की कलाई टूट गई, जबकि पास में बैठा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं, बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नगराम के अमवा मुर्तजापुर गांव निवासी शैलेंद्र साहू के मुताबिक उन्होंने करीब तीन महीने पहले नई बोलेरो खरीदी थी। रविवार को लखनऊ के मटियारी स्थित वर्कशॉप से गाड़ी की मरम्मत कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में भजाखेड़ा गांव के पास हादसा हो गया।