{"_id":"6a2d369d323b2c428c05dca3","slug":"body-of-young-man-found-hanging-from-tree-branch-in-lucknow-police-are-investigating-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत के मुंह तक ले गया इंस्टाग्राम का इश्क: 'जीने का मन नहीं करता', भेजे वॉयस मैसेज; और फिर इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के मुंह तक ले गया इंस्टाग्राम का इश्क: 'जीने का मन नहीं करता', भेजे वॉयस मैसेज; और फिर इस हाल में मिली लाश
Sat, 13 Jun 2026 04:23 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:23 PM IST
सार
राजधानी में एक युवक का शव जंगल में पेड़ की डाल से लटका मिला है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या करने की बात कह रही है। उसने कई परिचितों के वॉयस मैसेज भेजे थे, इसमें कहा था कि अब जीने का मन नहीं करता। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अमन की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास जंगल में एक पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटका मिला। मोबाइल फोन और आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान की। उसकी पहचान बदायूं के हरगनपुर गांव, पोस्ट-सिरासौल, बिल्सी निवासी अमन (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
घटना निगोहां थाना क्षेत्र के ब्रह्मदासपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पुलिस को मोबाइल फोन से कुछ वॉइस मैसेज भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि अमन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। युवती निगोहां और मोहनलालगंज क्षेत्र के बीच के किसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
रोहतक में मजदूरी करता था अमन
शनिवार सुबह करीब 6.00 बजे ग्रामीणों ने अमन का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन और आधार कार्ड की मदद से उसकी पहचान करके परिजनों को जानकारी दी। पिता राजेश ने पुलिस को बताया कि अमन हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब 8.00 बजे उनकी उससे बात हुई थी। उस समय वह काफी परेशान लग रहा था।उन्होंने अमन से घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने साफ मना कर दिया था। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। मौके से पुलिस को बैग भी मिला है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। एफएसएल टीम ने मौके से कुछ नमूने एकत्र करके जांच के लिए भेजे हैं।
वॉइस मैसेज से आत्महत्या की आशंका
पुलिस का कहना है कि अमन के मोबाइल फोन की जांच में कुछ वॉइस मैसेज मिले हैं। ये मैसेज उसने दो-तीन दिन पहले अपने कुछ परिचितों को भेजे थे। इसमें उसने कहा था कि उसका जीने का मन नहीं कर रहा है। मोबाइल फोन में ‘जान आई लव’ और ‘लव यू-2’ नाम से दो नंबर भी सेव मिले हैं।जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि अमन ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। सूत्रों के अनुसार, अमन की इंस्टाग्राम के माध्यम से निगोहां और मोहनलालगंज क्षेत्र के बीच रहने वाली एक युवती से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।