{"_id":"69e9c2ad21aa10dc15077274","slug":"body-of-sanitation-worker-found-in-drain-near-police-outpost-who-missing-for-three-days-in-gonda-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस चौकी के पास नाले में मिली सफाई कर्मी की लाश, तीन दिन से लापता था; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस चौकी के पास नाले में मिली सफाई कर्मी की लाश, तीन दिन से लापता था; पुलिस कर रही जांच
Thu, 23 Apr 2026 12:26 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:26 PM IST
सार
गोंडा में पुलिस चौकी के पास नाले में सफाई कर्मी की लाश मिली। वह तीन दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम, मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में तीन दिन से लापता नगर पालिका के सफाई कर्मी का शव बृहस्पतिवार की सुबह नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना नगर कोतवाली के सेमरा चौकी के पास की है। यहां शमशेर बाल्मीकि के बेटे पिंटू बाल्मीकि (42) की लाश नाले में पड़ी मिली। वह रानी बाजार का रहने वाला था। नगर पालिका में आउट सोर्सिंग पर सफाई कर्मी के पद पर काम करता था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह करीब 6 बजे सामान लेने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई राजू बाल्मीकि ने हत्या की आशंका जताई है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।