फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of reinforcement worker who jumped into Kathauta Lake found after 29 hours

Lucknow News: कठौता झील में कूदे सरिया कारीगर का शव 29 घंटे बाद मिला

Wed, 10 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 10 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Body of reinforcement worker who jumped into Kathauta Lake found after 29 hours
​शिव प्रसाद की फाइल फोटो।
चिनहट। कठौता झील में कूदे सरिया कारीगर शिव प्रसाद (36) का शव करीब 29 घंटे बाद मंगलवार शाम बरामद हुआ। शिव प्रसाद सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे झील में कूद गए थे। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सुबह से एसडीआरएफ और गोताखोर शिव प्रसाद की तलाश में थे। शव न मिलने पर परिजन नाराज हो गए थे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे गोताखोरों ने झील से शव निकाला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जांच में सामने आया है कि शिव प्रसाद ने आत्महत्या की है। परिवार में पत्नी विनीता और दो बेटियां रोशनी व रंजना हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed