{"_id":"6994d8b62ada14d1b605c16c","slug":"body-of-missing-youth-found-in-indira-canal-lucknow-news-c-13-knp1002-1610250-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंदिरा नहर में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंदिरा नहर में मिला लापता युवक का शव
Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रियांशु की फाइल फोटो।
लखनऊ। गोसाईंगंज के कबीरपुर निवासी प्रियांशु (22) का शव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उदवत खेड़ा के पास इंदिरा नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक प्रियांशु गांव स्थित निजी स्कूल में गार्ड था। एक फरवरी को स्कूल में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर वह कहीं चला गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो दो फरवरी को प्रियांशु के भाई सुधीर ने गोसाईंगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने उसके नहर में छलांग लगाने की आशंका जताई थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम कई दिनों तक इंदिरा नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। प्रियांशु के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।