{"_id":"67e5b1b15b362d32aa03b6f1","slug":"body-of-missing-pwd-engineer-found-in-indira-canal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1133749-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापता पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर का शव इंदिरा नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापता पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर का शव इंदिरा नहर में मिला
Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
लापता पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर का शव इंदिरा नहर में मिला
लखनऊ। आशियाना इलाके से मंगलवार को लापता पीडब्ल्यूडी के जेई विवेक कुमार सोनी (30) का शव बृहस्पतिवार को गोसाईंगंज के दुलारमऊ स्थित इंदिरा नहर में उतराता मिला। उनकी स्कूटी मंगलवार देर रात चिनहट स्थित इंदिरा डैम के पास मिली थी। उनकी गुमशुदगी आशियाना थाने में दर्ज थी।
इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि विवेक कुमार सोनी आठ माह से पीडब्ल्यूडी में सीतापुर में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी सीमा बाराबंकी जिले में प्राइमरी विद्यालय की अध्यापिका हैं। विवेक की दो साल की बेटी नित्या है। मंगलवार सुबह पत्नी बच्ची को लेकर वैन से स्कूल चली गई थीं। शाम को लौटीं तो पति के दोनों मोबाइल घर पर ही थे और स्कूटी नहीं थी।
सीमा ने पति के ऑफिस में फोन किया तो पता चला कि वह दफ्तर नहीं आए थे। काफी खोजने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने आशियाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी कैमरों में विवेक स्कूटी से अकेले ही सुल्तानपुर रोड की तरफ जाते दिखे। इस बीच चिनहट पुलिस को विवेक की स्कूटी लावारिस हालत में इंदिरा डैम के पास मिली।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से इंदिरा नहर में विवेक की तलाश कराई, पर कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ ने कई जगह जाल भी लगाए। बृहस्पतिवार सुबह विवेक का शव गोसाईंगंज के दुलारमऊ स्थित इंदिरा नहर में उतराता मिला। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि विवेक ने नहर में कूदकर जान दी है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
तबादले के बाद से तनाव में थे विवेक
मृतक के पिता देवेंद्र गोंडा के मनकापुर स्थित गांव में रहते हैं। मां मीरा का निधन हो चुका है। विवेक परिवार में इकलौते थे। पिता ने बताया कि विवेक का मई 2022 में सीमा से विवाह हुआ था। सभी बहुत खुश थे और आशियाना इलाके स्थित पीडब्ल्यूडी के सरकारी आवास में रहते थे। विवेक की पहले लखनऊ में तैनाती थी। आठ माह पहले उनका सीतापुर ट्रांसफर हुआ था। तब से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। उन्होंने पिता से नौकरी में मन न लगने की बात भी कही थी।